प्रतिभा सम्मान कल : वर्ष 2024 में 2024 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान करेगा चेतन्य काश्यप फाउंडेशन, मंत्री चेतन्य काश्यप ने की तैयारियों की समीक्षा

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने आयोजन समिति की बैठक लेकर चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा रविवार को आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों की समीक्षा की।

Nov 30, 2024 - 12:29
 0
प्रतिभा सम्मान कल : वर्ष 2024 में 2024 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान करेगा चेतन्य काश्यप फाउंडेशन, मंत्री चेतन्य काश्यप ने की तैयारियों की समीक्षा
प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों की समीक्षा बैठक लेते मंत्री चेतन्य काश्यप।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा 1 दिसंबर (रविवार) को आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शुक्रवार को फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन समिति की बैठक ली। इसमें समारोह की तैयारियों की समीक्षा की गई। समारोह में इस वर्ष 2024 में 2024 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान होगा।

आयोजन समिति की बैठक में बताया गया कि विधायक सभागृह, बरबड़ में 1 दिसंबर को सुबह 11:15 बजे से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें 10 काउण्टर लगेंगे। इनके माध्यम से 10वीं एवं 12वीं की सीबीएसई एवं एमपी बोर्ड की परीक्षाओं में 75% से अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। प्रतिभा सम्मान समारोह की सूचना समस्त स्कूलों को भेज दी गई है। स्कूलों को मेधावी विद्यार्थियों हेतु पुरस्कार के कूपन एवं अभिभावकों के आमंत्रण पत्र भी भेज दिए गए हैं। विद्यार्थी स्कूल से कूपन प्राप्त कर समारोह में सम्मिलित हो और अभिभावकगण भी विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन हेतु समारोह में अधिक से अधिक उपस्थिति दर्ज कराएं।

2024 में 2024 विद्यार्थियों का सम्मानित होना खुशी की बात- काश्यप

मंत्री काश्यप ने बैठक में कहा कि यह समारोह वर्ष 2014 से आयोजित हो रहा है। इसमें इस वर्ष संयोग से 2024 में 2024 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित होना खुशी की बात है। समारोह में प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह मुख्य अतिथि रहेंगे। अध्यक्षता जिला प्रभारी मंत्री विजय शाह द्वारा की जाएगी। सांसद अनीता चौहान, महापौर प्रहलाद पटेल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति की बैठक में सलाहकार पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, निर्मल लुनिया, सदस्य महेन्द्र नाहर, मनोज शर्मा, मुकेश सोनी एवं आनन्द जैन आदि उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।