मौसम की अनिश्चितता के कारण चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का 21 अगस्त को होने वाला प्रतिभा सम्मान समारोह स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तारीख

चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाना था। यह 21 अगस्त को प्रस्तावित था। मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के चलते इसे फिलहाल स्थगित किया गया है।

Aug 18, 2022 - 17:10
 0
मौसम की अनिश्चितता के कारण चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का 21 अगस्त को होने वाला प्रतिभा सम्मान समारोह स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तारीख
चेतन्य काश्यप, अध्यक्ष- चेतन्य काश्यप फाउंडेशन।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम ।  चेतन्य काश्यप फ़ाउंडेशन द्वारा 21 अगस्त को आयोजित किया जाने वाला प्रतिभा सम्मान समारोह स्थगित कर दिया गया है। ऐसा मौसम की अनिश्चितता के कारण  किया गया है|  समारोह की अगली तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।

यह भी देखें... चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, मेधावी विद्यार्थियों के गिफ्ट कूपन विद्यालयों में पहुंचे

यह निर्णय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन समिति ने लिया। समिति के सलाहकार निर्मल लुनिया ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए आयोजन समिति की तैयारी लगभग पूरी है। मौसम विभाग द्वारा लगातार मिल रही चेतावनी के कारण 21 अगस्त को समारोह स्थगित रहेगा। समिति जल्द ही समारोह के लिए नई तिथि की घोषणा करेगी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।