रतलाम में भ्रष्टाचार लगातार ! पटवारी ने जमीन के डायवर्शन के लिए ली 6000 रुपए की घूस, लोकायुक्त की टीम ने किया गिरफ्तार

लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने रतलाम जिले के जावरा में एक पटवारी को 6000 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। आरोपी पटवारी ने महिला से जमीन डायवर्शन के लिए रिश्वत ली थी।

May 21, 2025 - 16:15
 0
रतलाम में भ्रष्टाचार लगातार ! पटवारी ने जमीन के डायवर्शन के लिए ली 6000 रुपए की घूस, लोकायुक्त की टीम ने किया गिरफ्तार
लोकायुक्त टीम ने पटवारी प्रवीण जैन को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा। लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने जिले के एक और पटवारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जावरा तहसील के इस भ्रष्ट पटवारी ने एक महिला से जमीन का डायवर्शन करने करने के लिए 6000 रुपए की घूस ली।

जावरा तहसील के बामनखेड़ी गांव की रहने वाली श्यामूबाई नामक महिला ने उज्जैन लोकायुक्त एसपी अनिल विश्वकर्मा को लिखित शिकायत दी थी। इसमें उन्होंने बताया था कि जावरा के हुसैन टेकरी मार्ग पर उनका 525 वर्ग फीट का भूखंड है। उन्हें इस जमीन पर शासन की आवास योजना के तहत मकान का निर्माण कराना है। इसके लिए जमीन के डायवर्शन की आश्यकता है। महिला ने लोकायुक्त एसपी को बताया कि उन्होंने जमीन के डायवर्शन के लिए बावनखेड़ी हल्का क्रमांक 28 के पटवारी प्रवीण जैन से संपर्क किया तो उन्होंने 6000 रुपए रिश्वत मांगी।

150

500
200

लोकायुक्त एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक टीम गठित की और आरोपी पटवारी को रिश्वत लेते रंगेहात पकड़ने के निर्देश दिए। टीम योजना अनुसार जावरा पहुंची और जूनी कोर्ट के पास सागरपेसा मोहल्ले में स्थित पटवारी के निजी ऑफिस के आसपास पोजिशन ले ली। दोपहर में फरियादी श्यामूबाई भी पटवारी प्रवीण जैन से मिलने पहुंचीं। पटवारी ने जैसे ही फरियादी से रिश्वत के 6000 रुपए लिए, लोकायुक्त टीम ने वहां धावा बोल दिया आर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

इन्होंने दिया कार्रवाई को अंजाम

पटवारी को रिश्वत लेते पकड़ने वाली टीम में DSP दिनेशचंद्र पटेल, निरीक्षक राजेंद्र वर्मा, प्रधान आरक्षक हितेश लालावत, आरक्षक अनिल अटोलिया, नेहा मिश्रा, शिवकुमार शर्मा, बाबू रमेश डावर आदि शामिल रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।