अच्छी खबर ! रतलामियों की आवाज को कल से मिलेगी नई पहचान, हमारे अपने ‘Radio Vibes 88.8 FM का होगा आधिकारिक शुभारंभ
रतलाम में सक्षम संचार फाउंडेशन की पहल पर 'रेडियो वाइब्स 88.8 एफएम' का 18 अक्टूबर को अजंता पैलेस में भव्य शुभारंभ होगा। पढ़ें कार्यक्रम और अतिथियों से जुड़ी पूरी खबर।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जनसंचार, लोकसंस्कृति, साहित्य और सामाजिक सरोकारों को एक साझा मंच देने के उद्देश्य से रतलाम में नए सामुदायिक रेडियो स्टेशन 'रेडियो वाइब्स 88.8 एफएम' का औपचारिक शुभारंभ होने जा रहा है। सक्षम संचार फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित यह भव्य शुभारंभ समारोह आगामी 18 अक्टूबर (रविवार), 2026 को प्रातः 11:30 बजे से अजंता पैलेस, रतलाम में संपन्न होगा।
शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सतीश पुनिया (भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद) होंगे। अध्यक्षता डॉ. राजेंद्र पांडेय (विधायक, जावरा) करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रहलाद पटेल (महापौर- रतलाम) एवं प्रदीप उपाध्याय (जिला अध्यक्ष- भाजपा, रतलाम), विशेष आमंत्रित अतिथि पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, पूर्व विधायक पारस सकलेचा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मयंक जाट तथा रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी होंगे।
यहां देखें Radio Vibes 88.8 FM से जुड़ी हर जानकारी
बता दें कि, रेडियो वाइब्स 88.8 एफएम की मूल भावना "समुदाय का, समुदाय के लिए और समुदाय के द्वारा संचालित" व्यवस्था पर आधारित है। आयोजकों के अनुसार, संचार केवल सूचनाओं के आदान-प्रदान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज को जोड़ने, मानवीय संवेदनाओं को स्वर देने और सामूहिक चेतना को जाग्रत करने का एक सशक्त माध्यम है। इसी उद्देश्य से रतलाम की लोकसंस्कृति और जनसरोकारों को प्राथमिकता देते हुए इस सफर की शुरुआत की जा रही है
यहां देखें Radio Vibes 88.8 FM से जुड़ी हर जानकारी
संयोजक एवं आयोजक मंडल ने की अपील
कार्यक्रम का आयोजन सक्षम संचार फाउंडेशन की निदेशक डॉ. अर्चना शर्मा के नेतृत्व में किया जा रहा है। पूरे समारोह की रूपरेखा और प्रबंधन डॉ. प्रवीणा दवेसर, एडवोकेट अदिति दवेसर और उदित शर्मा द्वारा संभाला जा रहा है। आयोजकों ने रतलाम के प्रबुद्ध नागरिकों से इस गरिमामयी समारोह में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
यहां देखें Radio Vibes 88.8 FM से जुड़ी हर जानकारी









