मंत्री चेतन्य काश्यप की माता तेजकुंवर बाई को श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे जनप्रतिनिधि, संत और गणमान्यजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई प्रमुख हस्तियों ने शोक संदेश भेजकर व्यक्त की संवेदना

रतलाम में मंत्री चेतन्य काश्यप की मातुश्री तेजकुंवर बाई को दो दिनों से श्रद्धांजलि दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत प्रमुख हस्तियों के शोक संदेश प्राप्त हुए।

मंत्री चेतन्य काश्यप की माता तेजकुंवर बाई को श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे जनप्रतिनिधि, संत और गणमान्यजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई प्रमुख हस्तियों ने शोक संदेश भेजकर व्यक्त की संवेदना
मंत्री चेतन्य काश्यप की माता तेजकुंवर बाई को श्रद्धांजलि देने के लिए रोज बड़ी संख्या में संत, गणमान्यजन और जनप्रतिनिधि उनके निवास पहुंच रहे हैं।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप की मातुश्री स्वर्गीय तेजकुंवर बाई काश्यप को श्रद्धांजलि अर्पित करने और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने का सिलसिला लगातार जारी है। बीते दो दिनों में संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों, सामाजिक-धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों, अधिकारियों और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों ने काश्यप निवास पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अनेक राष्ट्रीय स्तर की हस्तियों और धार्मिक गुरुओं ने शोक संदेश भेजकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

शुक्रवार को अखण्ड ज्ञान आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी श्री देवस्वरुपानंद जी सहित संतों ने काश्यप निवास पहुंचकर स्वर्गीय तेजकुंवर बाई को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र सेवा प्रमुख ओमप्रकाश सिसौदिया, क्षेत्र व्यवस्था प्रमुख सुरेश जैन तथा क्षेत्र की सांसद अनीता नागर सिंह चौहान ने भी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। 

बोहरा समाज की ओर से आमील साहब, शेख मोहम्मद भाई पेटीवाला, शेख इदरिश भाई जाकवी तथा शेख तय्यब अली चंदनवाला ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. किरण वाडिया, अरविन्दो हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. महक भंडारी, एपीएमसी ग्वालियर के मनोज अग्रवाल, हरिराम शाह, मंदसौर जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनुप्रिया यादव, राजेश यादव, रेडियो वाइब रतलाम एफएम की अर्चना शर्मा, राजगढ़-कुरावर नगर परिषद अध्यक्ष बालप्रसाद चंद्रवंशी, सरपंच अरविंद पटेल, पूर्व जिला महामंत्री एवं विधानसभा प्रभारी कैलाश राज, कन्हैयालाल मंडलोई, माखनलाल वर्मा तथा सेवावीर परिवार के पंकज भाटी सहित अन्य गणमान्यजनों ने भी संवेदना व्यक्त की।

ये भी पढ़ें

इस अवसर पर सिद्धार्थ काश्यप, श्रवण काश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, शैलेश दुबे (झाबुआ), जयवंत कोठारी, संघ के वरिष्ठ माधव काकानी, विक्रम पाटीदार, शैलेन्द्र सुरेका, अशोक पाटीदार, शैलेन्द्र सोनी, गोविंद काकानी, सतीश नाहर, मोतीलाल निनामा, सांसद प्रतिनिधि संजय टांक, जनपद अध्यक्ष कैलाश मुनिया तथा बोहरा समाज के पीआरओ हेड सलीम आरिफ सहित समाज के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

तीर्थ एवं मेला प्राधिकरण अध्यक्ष सहित कई प्रमुख हस्तियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

श्रद्धांजलि क्रम में म.प्र. तीर्थ स्थान एवं मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष विनोद गोटिया ने भी काश्यप निवास पहुंचकर स्वर्गीय तेजकुंवर बाई को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण उपाध्यक्ष संजीव काकर, विश्व हिंदू परिषद की प्रांत उपाध्यक्ष माला सिंह ठाकुर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री विनोद सिरोही, अरुण जाट, भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अंशुल तिवारी, समाजसेवी अनोखीलाल कटारिया, सुखमाल जैन (बड़नगर), सुरज सखलेचा (राणापुर) तथा रतलाम मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी कुमार ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय उपस्थित रहे। नगर के उद्योग, धर्म, समाज और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े अन्य प्रतिनिधियों ने भी काश्यप परिवार से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

ये भी पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी सहित कई प्रमुख हस्तियों ने भेजे शोक संदेश

स्वर्गीय तेजकुंवर बाई काश्यप को शोक संदेशों के माध्यम से श्रद्धांजलि देने का क्रम भी जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, पूर्व सरकार्यवाह भैयाजी जोशी, गच्छाधिपति वर्तमानाचार्य श्रीमद् विजय नित्यसेनसूरिजी म.सा., महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानन्द सरस्वतीजी महाराज, आचार्य विश्वरत्न सूरि जी म.सा., श्री आदिनाथ राजेन्द्र जैन श्वेताम्बर पेढ़ी ट्रस्ट, मोहनखेड़ा तीर्थ, आचार्य अशोकसागर सूरि जी म.सा. तथा बंधु बेलडी आचार्य हेमचन्द्रसागर सूरि जी म.सा. सहित अनेक प्रमुख हस्तियों और गुरुभगवंतों ने शोक संदेश भेजकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके अतिरिक्त सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक, औद्योगिक, व्यावसायिक और समाजसेवी संस्थाओं की ओर से भी संवेदना संदेश प्राप्त हुए हैं। परिवार के अनुसार, अब तक 200 से अधिक शोक संदेशों के माध्यम से श्रद्धांजलि एवं संवेदनाएं व्यक्त की जा चुकी हैं। काश्यप परिवार ने इस दुख की घड़ी में साथ देने वाले सभी शुभचिंतकों, जनप्रतिनिधियों, संत-महात्माओं, सामाजिक संगठनों और विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें