आंगनवाड़ी भर्ती : कार्यकर्ता की भर्ती के लिए पात्र-अपात्र आवेदिकाओं की सूची जारी, आपत्तिहै तो 7 दिन दर्ज कराना होगी
रतलाम शहर क्रमांक 02 में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 1 और सहायिका के 7 पदों की पात्र-अपात्र सूची जारी। आवेदिकाएं 7 दिन के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकती हैं।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । एकीकृत बाल विकास परियोजना रतलाम शहर क्रमांक 02 के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया के तहत पात्र एवं अपात्र आवेदिकाओं की सूची प्रकाशित कर दी गई है। सूची जारी होने के बाद अब आवेदिकाओं को आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया है।
परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना रतलाम शहर क्रमांक 02 ने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से परियोजना अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 1 पद और आंगनवाड़ी सहायिका के 7 पदों के लिए विज्ञप्ति प्रकाशित की गई थी। विज्ञप्ति के प्रकाशन के बाद विकासखंड चयन समिति द्वारा प्राप्त आवेदनों के संबंध में पात्र एवं अपात्र आवेदिकाओं की सूची जारी की गई है।
ये भी पढ़ें
7 दिन के भीतर ऑनलाइन दर्ज कराएं आपत्ति
जारी सूची को लेकर किसी भी आवेदिका को आपत्ति होने पर वह 7 दिवस के भीतर स्वयं ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकती है। निर्धारित अवधि में आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी करने का अवसर दिया गया है।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 8 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। पात्रता सूची से संबंधित आपत्तियों के लिए आवेदिकाओं को निर्धारित समय-सीमा का ध्यान रखना होगा।
ये भी पढ़ें









