भूकंप : अफगानिस्‍तान और पाकिस्‍तान में धरती कांपी, भारत व चीन में भी दिखा असर, रिक्टर स्केल में 6 रही तीव्रता

रविवार सुबह अफगानिस्तान, पाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, चीन, भारत के जम्मू-कश्मीर, उज्बेकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूरोपीय भूकंप केंद्र के अनुसार इसकी तीव्रता 5.9 रही।

May 28, 2023 - 12:53
 0
भूकंप : अफगानिस्‍तान और पाकिस्‍तान में धरती कांपी, भारत व चीन में भी दिखा असर, रिक्टर स्केल में 6 रही तीव्रता
भूकंप।

एसीएन टाइम्स @ नई दिल्ली । पड़ोसी मुल्क अफगानिस्‍तान और पाकिस्‍तान में रविवार क भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्‍टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6 बताई जा रही है। भूकंप का केंद्र अफगानिस्‍तान और ताजिकिस्‍तान की सीमा पर 223 किमी की गहराई में बताया गया है। इसका असर भारत के जम्मू-कश्मीर तथा चीन, ताजिकिस्‍तान, उज्‍बेकिस्‍तान और किर्गिस्‍तान के कई इलाकों में तक भी देखा गया। कहीं भी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

यूरोपीय भूकंप केंद्र के मुताबिक रविवार को आए भूकंप की तीव्रता 5.9 रही। इसका केंद्र अफगानिस्‍तान के दक्षिण पूर्व में स्थित फैजाबाद में था। स्‍थानीय समयानुसार भूकंप सुबह करीब 10.19 पर आया। इसके झटके पाकिस्‍तान की राजधानी इस्‍लामाबाद, पेशावर, लाहौर सहित अन्‍य शहरों में महसूस किए गए। अफगानिस्‍तान-ताजिकिस्‍तान की सीमा पर आया है जहां हिंदू कुश पहाड़ों की श्रेणियां मौजूद हैं। इस इलाके में अक्‍सर ही भूकंप आते रहते हैं। वैज्ञानिकों ने आगे भी इस इलाके में तेज भूकंप की चेतावनी दी है। कश्‍मीर में भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई। प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार भूकंप से काफी देर तक दीवारें हिलती रहीं। लोग घबरा गए और घरों से बाहर निकलकर खुले में आ गए।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।