भाजपा : वरिष्ठों को साधने का प्रयास... पार्टी का हित सबके लिए है सर्वोपरि, वरिष्ठजन अपने अनुभवों से पार्टी को सिंचित करें- डॉ. सतन्यनारायण जटिया

गुटबाजी में उलझी भाजपा वरिष्ठों को साधने के प्रयास कर रही है। ऐसे ही प्रयासों के चलते संसदीय बोर्ड के सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया ने यहां वरिष्ठों से अलग-अलग बात कर अपने अनुभवों से पार्टी को सींचने की बात कही।

Apr 12, 2023 - 21:31
 0
भाजपा : वरिष्ठों को साधने का प्रयास... पार्टी का हित सबके लिए है सर्वोपरि, वरिष्ठजन अपने अनुभवों से पार्टी को सिंचित करें- डॉ. सतन्यनारायण जटिया
वरिष्ठजन संवाद के दौरान संबोधित करते भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यनारायण जटिया।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी संसदीय बोर्ड के सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यनारायण जटिया ने बुधवार को रतलाम में पार्टी के वरिष्ठजन से संवाद किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का हित सबके लिए सर्वोपरि है, एकजुटता से पार्टी को सभी मजबूत बनाए। वरिष्ठजन अपने अनुभवों का लाभ देकर पार्टी को सिंचित करें।

रंगोली परिसर में आयोजित संवाद में डॉ. जटिया ने बताया कि कार्यकर्ताओं से संवाद की प्रक्रिया में भाजपा नेतृत्व ने सभी जगह अपने प्रतिनिधियों को भेजा है। वे रतलाम के बाद मंदसौर, नीमच में भी संवाद के लिए जाएंगे।

रतलाम आगमन पर में डॉ. जटिया का जिलाध्यक्ष ने स्वागत किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि संवाद में संवाद कार्यक्रम के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष ओपेन्द्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य डॉ. जटिया ने संवाद के बाद पार्टी के सभी वरिष्ठजन से कक्ष में अलग-अलग मुलाकात की। इस दौरान पार्टी की मजबूती के लिए सुझाव लिए गए।

संवाद के दौरान पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, कानसिंह चौहान, ईश्वरलाल पाटीदार, पूर्व विधायक मथुरालाल डामर, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, पूर्व निगम अध्यक्ष दिनेश पोरवाल सहित पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व प्रदेश भाजपा मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग के अध्यक्ष एवं संयोजक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व जनपद एवं मंडी अध्यक्ष, पूर्व नगर पंचायत के अध्यक्ष आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।