वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में भाजयुमो ने निकाला कैंडल मार्च, कांग्रेस नेताओं पर जानबूझ कर अनादर करने का लगाया आरोप

वंदे मातरम् के कथित अनादर के विरोध में भाजयुमो रतलाम ने महलवाड़ा चौराहे से कैंडल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। भाजपा और युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में भाजयुमो ने निकाला कैंडल मार्च, कांग्रेस नेताओं पर जानबूझ कर अनादर करने का लगाया आरोप
कांग्रेस द्वारा वंदे मातरम का कथित अपमान करने पर भाजयुमो ने कैंडल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नई दिल्ली स्थित AICC कार्यालय में 15 अगस्त को कांग्रेस नेताओं द्वारा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के अनादर के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) रतलाम जिला इकाई ने शनिवार शाम कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। मोर्चा पदाधिकारियों का कहना है कि कांग्रेस नेताओं ने जानबूझ कर वंदे मातरम् का अनादर किया।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी ने बताया कि 15 अगस्त को AICC कार्यालय, नई दिल्ली में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रगौरव ‘वंदे मातरम्’ का जानबूझकर अनादर किया गया, जो निंदनीय है। इसी के विरोध में महलवाड़ा चौराहे से कैंडल मार्च निकाला गया। कार्यकर्ता हाथों में मोमबत्तियां लेकर नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें

ये शामिल रहे

मार्च में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, नगर निगम महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आरडीए अध्यक्ष, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन, भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन राहुल रांका ने किया। आभार प्रदर्शन युवा मोर्चा जिला महामंत्री कृष्णा डिंडोर ने किया।

ये भी पढ़ें