Ratlam News : जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा के विरुद्ध FIR दर्ज, शराब दुकान पर ताला जड़ने के मामले में हुई कार्रवाई
रतलाम के जिला पंचायत उपाध्यक्ष के विरुद्ध पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। उन पर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप है।
एसीएन टाइम्स@ रतलाम । जिले के सैलाना क्षेत्र के ग्राम शिवगढ़ स्थित शराब दुकान पर ताला जड़ने के मामले में पुलिस ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा और उनके समर्थकों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। FIR आबकारी विभाग ने दर्ज करवाई है। आरोपियों के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का भी आरोप है।
जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग ने शिवगढ़ थाने पर एक लिखित आवेदन दिया है। इसके अनुसार 15 मार्च 2026 की रात शिवगढ़ बस स्टैंड स्थित एक शराब दुकान पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा और समर्थकों ने ताला जड़ दिया था। यह मामला गंभीर होकर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का होकर कानून व्यवस्था से जड़ा है। इस शिकायत के आधार पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा एवं अन्य लोगों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इसलिए दर्ज हुआ केस
बता दें कि, उक्त शराब दुकान पर विवाद हो गया था। जानकारी मिलने पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा और उनके समर्थकों ने शराब दुकान पहुंच कर शटर पर ताला जड़ दिया था। तब उपाध्यक्ष का कहना था कि दुकान पर बाहरी लोग काम कर रहे हैं। इससे वे स्थानीय लोगों से विवाद करते हैं। नतीजतन लोगों को परेशानी होती है। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने व्वयवस्था संभाली थी।


