नगर निगम के वाहन बेड़े में शामिल हुआ नया मोक्ष (शव) वाहन, निःशुल्क सेवा के लिए इस नंबर पर करना होगा काल

नगर निगम के वाहनों के बेड़े में एक नया शव वाहन शामिल किया गया है। इससे पहले वाला शव वाहन पुराना होने से अनुपयोगी साबित हो रहा था।

Jan 6, 2026 - 19:33
Jan 6, 2026 - 19:44
 0
नगर निगम के वाहन बेड़े में शामिल हुआ नया मोक्ष (शव) वाहन, निःशुल्क सेवा के लिए इस नंबर पर करना होगा काल

एसीएन टाइम्स 2 रतलाम । महापौर प्रहलाद पटेल व निगम परिषद की स्वीकृति से नगर निगम द्वारा 21.80 लाख रुपए की लागत से नया मोक्ष वाहन क्रय किया गया है। इसेस निगम के वाहन बेड़े में एक वाहन शामिल हो गया है। वाहन शहर के दिवंगतों के लिए निःशुल्क उपलब्ध रहेगा। मोक्ष वाहन (शव वाहन) के लिए कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 07412-270563 पर संपर्क किया जा सकता है।

बता दें कि, इससे पूर्व 2012 में तत्कालीन महापौर शैलेंद्र डागा के नेतृत्व वाली नगर निगम परिषद द्वारा शव वाहन खरीदा गया था। उक्त वाहन पुराना होने से नए वाहन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

150
500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।