MP में देर रात को फेरबदल : 14 IAS अफसरों का दबादला आदेश जारी, डॉ. संजय गोयल स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव व डॉ. सुदाम खाड़े जनसंपर्क आयुक्त बने

मप्र शासन ने शुक्रवार देर रात 14 आईएएस अफसरों की तबादला सूची जारी की है। इसमें कुछ संभागों और विभागों के आयुक्त के अलावा संचालक और सचिव भी शामिल हैं।

Jun 28, 2024 - 09:41
Jun 28, 2024 - 09:45
 0
MP में देर रात को फेरबदल : 14 IAS अफसरों का दबादला आदेश जारी, डॉ. संजय गोयल स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव व डॉ. सुदाम खाड़े जनसंपर्क आयुक्त बने
मप्र में देर रात आईएएस की तबादला सूची जारी।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्य प्रदेश शासन के समान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा 14 आईएएस अफसरों के नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। देर रात जारी आदेश में विनोद कुमार, जे. एन. कंसोटिया, अशोक वर्णवाल, रश्मि अरुण शमी सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।

जारी सूची के अनुसार डॉ. संजय गोयल को स्कूली शिक्षा विभाग का सचिव जबकि डॉ. सुदाम पंढरीनाथ खाड़े को जनसंपर्क विभाग का आयुक्त बनाया गया है। बाबूसिंह जामोद रीवा संभाग के आयुक्त बनाए गए हैं। उनके पास शहडोल संभागायुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।