कर्नाटक के राज्यपाल गेहलोत ने पूर्व गृहमंत्री कोठारी से घर पहुंच कर मुलाकात की, ABVP के पूर्व पदाधिकारियों ने किया स्वागत

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत रतलाम प्रवास के दौरान पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के घर पहुंचे। इस दौरान घर-परिवार की चर्चा हुई।

Sep 26, 2023 - 01:20
Sep 26, 2023 - 01:26
 0
कर्नाटक के राज्यपाल गेहलोत ने पूर्व गृहमंत्री कोठारी से घर पहुंच कर मुलाकात की, ABVP के पूर्व पदाधिकारियों ने किया स्वागत
पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी एवं कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत चर्चा करते हुए।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी से उनके पैलेस रोड स्थित निवास पर पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान विद्यार्थी परिषद एवं सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा गेहलोत का स्वागत किया गया।

स्वागत करने वालों में भाजपा नेता महेंद्र कोठारी, पूर्व निगम अध्यक्ष दिनेश पोरवाल, भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक यतेंद्र भारद्वाज, मनीष शर्मा, पूर्व पार्षद अरुण राव, गोपाल सोलंकी, राजेंद्र मौर्य, महेश सोलंकी, मेहरबान सिंह, तोलीराम शर्मा, जयेश राठौर, अनिल कोठारी, संजय कोठारी, विकास कोठारी, कमलेश कोठारी, पवन कोठारी आदि मौजूद रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।