भाजपा विधायक मालवीय के बिगड़े बोल, कहा- CM शिवराज ने मप्र को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी

भाजपा विधायक रघुनाथ मालवीय की जुबान फिसल गई। एस सभा के दौरान उन्होंने कह दिया कि सीएम शिवराज ने मप्र को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Nov 25, 2021 - 22:44
Nov 25, 2021 - 23:57
 0
भाजपा विधायक मालवीय के बिगड़े बोल, कहा- CM शिवराज ने मप्र को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी

एसीएन टाइम्स @ सीहोर । मध्य प्रदेश के भाजपा के एक विधायक की जुबान फिसल गई। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रदेश की बर्बादी का जिम्मेदार ठहरा दिया। विधायक ने कहा प्रदेश को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हालांकि उन्होंने अगले ही पल माफी भी मांग ली।

रघुनाथ मालवीय आस्टा से भाजपा के विधायक हैं। करमन खेड़ी गांव में एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान वे गलती कर बैठे। उन्होंने कहा- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जैसी ही विधायक को गलती का अहसास हुआ, उन्होंने तत्काल बात संभाली और माफी मांगी।

150

500
200

विधायक नलजल योजना के शिल्यान्यास के लिए करमन खेड़ी पहुंचे थे। इस दौरान उनकी जुबान फिसलने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दरअसल वे सीएम की बड़ाई करने वाले थे लेकिन धुन-धुन में उल्टा ही बोल गए। उनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग उसके मजे भी ले रहे हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।