सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग के बजट में हुई 50 प्रतिशत से भी ज्यादा वृद्धि- कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप

मध्यप्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के बजट में 50 फीसदी का इजाफा किया गया है। इसके उपयोग उद्योगपतियों को अनुदान वितरित करने में किया जा सकेगा।

Dec 20, 2024 - 16:12
 0
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग के बजट में हुई 50 प्रतिशत से भी ज्यादा वृद्धि- कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
चेतन्य काश्यप, मंत्री- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, मप्र।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग को पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 50 प्रतिशत से ज्यादा बजट मिला है। एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने बताया कि बजट में यह वृद्धि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उद्यमियों को बढ़ावा देने की नीति के कारण संभव हुई। इस राशि से उद्यमियों को लंबे समय से रुके हुए अनुदान की किस्तों का भुगतान किया जाएगा।

मंत्री काश्यप के अनुसार विधानसभा में पारित वर्ष 2024 के प्रथम अनुपूरक अनुमान में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग को 450 करोड़ रुपए की राशि का आवंटन किया गया है। जुलाई 2024 के सत्र में पारित बजट में विभाग को 694 करोड़ रुपए का आवंटन हुआ था। इस तरह इस वर्ष विभाग को कुल 1094 करोड़ का बजट मिला जो कि वर्ष 2023 में मिले 489 करोड़ रुपए के बजट से 50 प्रतिशत से भी अधिक है। जहां तक उद्यम क्रांति योजना का प्रश्न है पिछले साल 82 करोड़ का बजट मिला था जबकि इस वर्ष 175 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान है। यह राशि उद्यमियों को ब्याज अनुदान के रूप में वितरित की जाती है।

150

पहले नहीं थी ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था

500
200

बजट में वृद्धि से अनुदान भुगतान के लंबे समय से रुके हुए प्रकरणों के निराकरण में तेजी आई है। अब अनुदान की राशि का भुगतान सिंगल क्लिक के जरिए ऑनलाइन किया जाता है। पहले यह व्यवस्था नहीं थी। इस कारण उद्यमियों को अनुदान प्राप्ति के लिए भटकना पड़ता था। अब क्रमानुसार पात्रता के आधार पर सब्सिडी का भुगतान किया जा रहा है। विभाग के बजट में वृद्धि और अनुदान वितरण के काम में आई तेजी का विधानसभा में कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा और अन्य विधायकों ने भी सराहना की।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।