निर्वाचन। भाजपा के रतलाम जिले के 20 मंडल अध्यक्षों के नाम घोषित, निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने जारी की सूची

भाजपा ने रतलाम जिले के 20 मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है। मंडल अध्यक्षों की सूची निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर समर सिंह सोलंकी ने जारी की।

Dec 13, 2024 - 18:16
 0
निर्वाचन। भाजपा के रतलाम जिले के 20 मंडल अध्यक्षों के नाम घोषित, निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने जारी की सूची
रतलाम भाजपा मंडल अध्यक्षों के नाम घोषित।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम। भारतीय जनता पार्टी के रतलाम जिले के 20 मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन रायशुमारी के आधार पर किए गए।

रतलाम जिले मंडल के भारतीय जनता पार्टी के निर्वाचन अधिकारी विवेक नारायण सेजवलकर के अनुमोदन एवं जिला रतलाम पर्यवेक्षक सीताराम यादव की सहमति से के अध्यक्षों की सूची जारी की गई है। सूची रतलाम जिले के निर्वाचन अधिकारी एवं सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी द्वारा जारी की गई है।

निर्वाचन पिछले दिनों निर्धारित मापदंडों के आधार पर सम्पन्न हुए थे। निर्वाचन प्रक्रिया रतलाम के नारायणी पैलेस में दो दिन तक चली थी। इस दौरान निर्वाचन अधिकारी डॉ. सोलंकी द्वारा रायशुमारी की गई थी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।