रतलाम शहर के नावगत एसडीएम शुक्ला ने संभाला पदभार, संयुक्त कलेक्टर गहलोत व डिप्टी कलेक्टर वास्कले को अन्य जिम्मेदारी मिलने से बदली व्यवस्थाएं

आलोट से स्थानांतरित एसडीएम (डिप्टी कलेक्टर) राजेश कुमार शुक्ला ने रतलाम एसडीएम का प्रभार संभाल लिया

Feb 3, 2022 - 22:54
 0
रतलाम शहर के नावगत एसडीएम शुक्ला ने संभाला पदभार, संयुक्त कलेक्टर गहलोत व डिप्टी कलेक्टर वास्कले को अन्य जिम्मेदारी मिलने से बदली व्यवस्थाएं
राजेश कुमार शुक्ला, एसडीएम- रतलाम शहर

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम द्वारा हाल ही में संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इसके तहत आलोट एसडीएम रहे राजेश कुमार शुक्ला रतलाम शहर एसडीएम बन गए हैं। शुक्ला ने गुरुवार को नया पदभार ग्रहण कर लिया।

रतलाम शहर के नावगत एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला करीब एक वर्ष पूर्व आलोट में बतौर एसडीएम पदस्थ हुए थे। कलेक्टर ने उन्हें रतलाम शहर अनुविभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। शुक्ला गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपना पदभार ग्रहण किया। इससे पहले शहर अनुविभाग का जिम्मा अभिषेक गहलोत के पास था।

150

बता दें कि, दो दिन पूर्व कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टर और एसडीएम स्तर के अधिकारियों नए सिरे से काम सौंपे। कलेक्टर पुरुषोत्तम ने डिप्टी कलेक्टर मनीषा वास्कले को आलोट का एसडीएम पदस्थ किया था। इससे कलेक्ट्रेट से संबंधित जो भी प्रभार डिप्टी कलेक्टर वास्कले के पास थीं उन्हें संयुक्त कलेक्टर गहलोत को सौंप दी गईं। वहीं उनके स्थान पर डिप्टी कलेक्टर एवं आलोट एसडीएम शुक्ला को लाया गया। प्रभार ग्रहण करने के बाद शुक्ल ने कलेक्टर मुलाकात की। कलेक्टर ने उन्हें शहर में जारी अभियान सहित अन्य कार्यों में सक्रियता दिखाने के लिए कहा।

500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।