जनगणना 2027 : 1 से 30 मई तक होगी पहले चरण की गणना, तैयारी के लिए बैठक 12 फरवरी को
जनगणना 2027 के लिए तैयारी शुरू हो गई है। इसी तारतम्य में प्रमुख जनगणना अधिकारी की अध्यक्षता में 12 फरवरी को बैठक आहूत की गई है।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जनगणना 2027 दो चरणों में संपन्न होगी। इसका पहला चरण 1 से 30 मई तक चलेगा। इसकी तैयारी के लिए 12 फरवरी को एक बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट में होगा।
अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी एवं जिला परियोजना बालकृष्ण पाटीदार ने बताया कि दो चरण में होने वाली जनगणना 2027 का पहला चरण 1 मई से 30 मई 2026 तक और दूसरा फरवरी 2027 में होगा। पाटीदार के अनुसार जनगणना की तैयारी के लिए जिला जनगणना समन्वय समिति के सदस्यों एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी / आयुक्त नगर पालिका निगम की बैठक 12 फरवरी को सुबह 11 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आहूत की गई है। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी मिशा सिंह करेंगी।
📌 हमें गूगल न्यूज़ पर भी फॉलो करें |
