आर्थिक अनियमितता : पंचायत सचिव दिलीप जोशी ने खुद ही रख ली जल जीवन मिशन की राशि, हिसाब भी नहीं दिया, जिला पंचायत सीईओ ने कर दिया निलंबित

रतलाम के जिला पंचायत सीईओ ने रीछाचांदा ग्राम पंचायत के सचिव को आर्थिक अनियमितता के चलते निलंबित कर दिया है। सचिव पर जल जीवन मिशन की राशि हड़पने का आरोप है।

Feb 9, 2025 - 10:33
Feb 9, 2025 - 11:55
 0
आर्थिक अनियमितता : पंचायत सचिव दिलीप जोशी ने खुद ही रख ली जल जीवन मिशन की राशि, हिसाब भी नहीं दिया, जिला पंचायत सीईओ ने कर दिया निलंबित
रतलाम जिले के रीछाचांदा का पंचायत सचिव निलंबित।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) शृंगार श्रीवास्तव ने ग्राम पंचायत रीछाचांदा के सचिव दिलीप जोशी को निलंबित कर दिया है। उन्होंने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान वित्तीय अनियमितता पाई जाने पर यह कार्रवाई की।

उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत सीईओ विगत दिवस निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत रीछाचांदा पहुंचे थे। जांच में उन्होंने पाया कि पंचायत सचिव ने जल जीवन मिशन की नकद राशि शासकीय खाते में नहीं जमा कराई और पोर्टल पर जानकारी भी दर्ज नहीं की गई। सचिव ने उक्त राशि अपने पास रख ली। जब सचिव जोशी से इसका हिसाब मांगा गया तो वह भी नहीं दिया। इसके चलते सीईओ ने प्रथम दृष्टया अनियमितता को लेकर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।