रतलाम : अभिभाषक संघ के चुनाव का कार्यक्रम घोषित, अंतिम मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन, कल से होगा नामांकन फॉर्म का वितरण

रतलाम अभिभाषक संघ के निर्वाचन के लिए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। नामांकन फॉर्म का वितरण 4 अगस्त से होगा।

Aug 3, 2023 - 10:19
Aug 3, 2023 - 10:57
 0
रतलाम : अभिभाषक संघ के चुनाव का कार्यक्रम घोषित, अंतिम मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन, कल से होगा नामांकन फॉर्म का वितरण
अभिभाषक संघ, रतलाम ।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अभिभाषक संघ रतलाम के चुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही बुधवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन भी हो गया। चुनाव हेतु नाम निर्देशन फॉर्म 4 अगस्त से वितरित किए जाएंगे।

वर्ष 2023-24 के लिए अभिभाषक संघ चुनाव होना है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट राकेश शर्मा के अनुसार अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। इसमें दर्ज अभिभाषकों का राज्य अभिभाषक संघ द्वारा फोटो युक्त मतदाता सूची में नाम दर्ज होने पर ही वे मतदान करने एवं चुनाव में उम्मीदवार बन सकेंगे।

150

500
200

शर्मा के अनुसार नामांकन फॉर्म 4 एवं 5 अगस्त को सुबह 11 से अपराह्न 04 बजे तक वितरित किए जाएंगे। 6 से 8 अगस्त तक रोज 4 बजे तक फॉर्म जमा किए जा सकेंगे। 9 अगस्त को आवेदन की जांच और 10 अगस्त, 2023 को 4 बजे तक नाम वापसी तथा 18 अगस्त को सुबह 10.30 से 5.00 बजे तक मतदान और 19 अगस्त 2023 को मतगणना होगी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।