महलवाड़े के गेट का जीर्णोद्धार पूरा, 30 सितंबर को होगा लोकार्पण, 1 अक्टूबर को हेरिटेज वॉक और भारत माता की मूर्ति का अनावरण भी

रतलाम के महलवाड़े के नवशृंगारित मुख्य द्वार एवं अलकापुरी चौराहा स्थित भारत माता की मूर्ति का 30 सितंबर को लोकार्पण होगा। आयोजन के मुख्य अतिथि विधायक चेतन्य काश्यप होंगे।

Sep 28, 2023 - 23:39
 0
महलवाड़े के गेट का जीर्णोद्धार पूरा, 30 सितंबर को होगा लोकार्पण, 1 अक्टूबर को हेरिटेज वॉक और भारत माता की मूर्ति का अनावरण भी
महलवाड़े के गेट और भारत माता की मूर्ति का पूजन करते महापौर प्रहलाद पटेल व अन्य।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम के इतिहास का गौरव लौटाने की दिशा में होने रहे प्रयासों के तहत महलवाड़े (राजमहल) के मुख्यद्वारा का जीर्णोद्धार का काम पूरा हो गया है। विधायक एवं नगर निगम की निधि से संवारे गए मुख्यद्वार के लोकार्पण के लिए 30 सितंबर को समारोह होगा। इसके अगले दिन 1 अक्तूबर को हेरिटेज वॉक तथा भारत माता की मूर्ति का अनावरण भी होगा।

150

विधायक चेतन्य काश्यप एवं नगर निगम निधि से राजमहल के मुख्य द्वार को संवारने का काम काफी समय से जारी था। यह अब पूरा हो गया है। इसका अनंत चतुर्दशी पर महापौर प्रहलाद पटेल और नगर निगम के जनप्रतिनिधियों ने पूजन किया। नवशृंगारित मुख्य द्वार का लोकार्पण 30 सितंबर को शाम 7 बजे समारोहपूर्वक किया जाएगा। मुख्य अतिथि विधायक चेतन्य काश्यप होंगे। अध्यक्षता महापौर प्रहलाद पटेल करेंगे। विशेष अतिथि निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा होंगी। इस अवसर पर भव्य आतिशबाजी एवं विद्दुत सज्जा की जाएगी।

500
200

धरोहर सहेजने का देंगे संदेश

इस खास मौके पर 1 अक्टूबर को सुबह 9 बजे हेरिटेज वॉक भी आयोजित की जाएगा। आयोजन रतलाम हेरिटेज संस्था द्वारा किया जाएगा। महलवाड़ा से शुरू होने वाली वॉक गुलाब चक्कर पर संपन्न होगी। इस दौरान लोगों को  अपनी धरोहर सहेजने का संदेश दिया जाएगा। इसी दिन शाम को अलकापुरी चौराहा स्थित भारत माता उद्यान में स्थापित की गई भारत माता की मूर्ति का अनावरण भी होगा। शाम 5.30 बजे आयोजित मूर्ति अनावरण समारोह के मुख्य अतिथि विधायक चेतन्य काश्यप होंगे।

भारत माता की मूर्ति का किया पूजन

अनंत चतुर्दशी के मौके पर गुरुवार को महापौर प्रहलाद पटेल सहित जनप्रतिनिधियों ने महलवाड़े के नवशृंगारित मुख्य द्वार और अलकापुरी चौराहे पर स्थापित भारत माता की मूर्ति की पूजा की। इस दौरान निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य निमिष व्यास, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, रतलाम स्थापना समिति संयोजक मुन्नालाल शर्मा, पार्षद धर्मेंद्र रांका, धर्मेन्द्र रांका, निशा सोमानी, शबाना खान, पवन सोमानी, मोहम्मद सलीम मेव, शेरू पठान, गोपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।