भाजपा जिला अध्यक्ष बने जिला योजना समिति सदस्य, जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मान

भाजपा के जिला अध्यक्ष को जिला योजना समिति का सदस्य बनाया गया है। इस मौके पर उनका स्वागत किया गया।

Aug 24, 2022 - 02:28
 0
भाजपा जिला अध्यक्ष बने जिला योजना समिति सदस्य, जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मान

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला पंचायत की समितियों के चुनाव को लेकर रूद्र पैलेस में भारतीय जनता पार्टी की बैठक हुई। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष को जिला योजना समिति का सदस्य मनोनीत होने पर सम्मान किया गया। सम्मान जिला पंचायत अध्यक्ष लाला बाई एवं ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना के नेतृत्व में सम्मान किया गया।

जिला अध्यक्ष को योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में अशासकीय सदस्य मनोनीत किया गया है। जिला भाजपा मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया जिला योजना अध्यक्ष इससे पहले भी भी जिला योजना समिति के सदस्य रह चुके हैं।

उनके सम्मान के दौरान जिला मंत्री बंटी पितलिया, जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण पाटीदार, नाथूलाल गामड़, मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राठौर (दादू बना), श्याम धाकड़, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश बोरिया, किसान मोर्चा प्रदेश सदस्य शंकरलाल पाटीदार, पवन जाट, गोपाल गुर्जर, पिछड़ा मोर्चा उपाध्यक्ष किशोर कसेरा एवं प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।