सनातन सोशल ग्रुप 13 अगस्त को नि:शुल्क वितरित करेगा एक हजार राष्ट्रीय ध्वज, कलेक्टर सूर्यवंशी के आतिथ्य में होगा आयोजन

सनातन सोशल ग्रुप रतलाम शहर में 1 हजार राष्ट्रीय ध्वज निःशुल्क वितरित करेगा।

Aug 12, 2023 - 11:24
 0
सनातन सोशल ग्रुप 13 अगस्त को नि:शुल्क वितरित करेगा एक हजार राष्ट्रीय ध्वज, कलेक्टर सूर्यवंशी के आतिथ्य में होगा आयोजन
हर घर तिरंगा अभियान

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राष्ट्र प्रेम की ज्योति जगाए रखने के उद्देश्य से सनातन सोशल ग्रुप 13 अगस्त (रविवार) को नि:शुल्क एक हजार राष्ट्रीय ध्वज का वितरण करेगा। डालूमोदी बाजार चौराहे पर कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के आतिथ्य में प्रात: 11 बजे ध्वज वितरण होगा।

सनातन सोशल ग्रुप के संयोजक मुन्नालाल शर्मा व अध्यक्ष अनिल पुरोहित ने बताया कि सनातन सोशल ग्रुप द्वारा समय-समय पर धार्मिक, सामाजिक व सेवा आदि कार्यों में अपनी भागीदारी बढ़-चढ़ कर निभाता आया है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त स्वाधीनता दिवस एवं आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर राष्ट्र प्रेमी जनता को नि:शुल्क राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया जाएगा। इस दौरान पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, समाजसेवी अनिल झालानी व प्रवीण सोनी आदि उपस्थित रहेंगे। सनातन सोशल ग्रुप ने राष्ट्र भक्तों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।