रतलाम के सरवर कुरैशी बने मध्य प्रदेश केसरी, ग्वालियर में आयोजित स्पर्धा में रचा इतिहास, मिली बधाइयां

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित मप्र केसरी कुश्ती स्पर्धा में रतलाम के सरवर कुरैशी ने 65 किलोग्राम वर्ग में खिताब जीत कर इतिहास रच दिया।

Feb 23, 2024 - 23:29
 0
रतलाम के सरवर कुरैशी बने मध्य प्रदेश केसरी, ग्वालियर में आयोजित स्पर्धा में रचा इतिहास, मिली बधाइयां
सरवर कुरैशी, मध्य प्रदेश केसरी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । ग्वालियर में मध्य प्रदेश केसरी कुश्ती का आयोजन किया गया। इसमें रतलाम के युवा पहलवान सरवर कुरैशी मध्य प्रदेश केसरी चुने गए।

रतलाम शहर के सरवर कुरैशी ने कुश्ती के क्षेत्र में रतलाम शहर का नाम रोशन किया। ग्वालियर में आयोजित मध्य प्रदेश केसरी कुश्ती स्पर्धा जीतकर सरवर ने मध्य प्रदेश में इतिहास रच दिया। सरवर रतलाम शहर के अल्लाह बेली अखाड़े के पहलवान हैं। अल्लाह बेली अखाड़े के अध्यक्ष एवं पार्षद नासिर कुरैशी, संचालक एजाज पहलवान, खलीफा फैयाज कुरैशी, गोलू पहलवान, यूनुस पहलवान एवं अखाड़े के सभी पहलवानों, अफजल हुसैन ने सरवर कुरैशी को बधाई दी है।

150
500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।