श्री योगींद्र सागर महाविद्यालय के विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण के लिए चंडीगढ़-शिमला-कसौली रवाना

श्री योगींद्र सागर इंस्टीट्यूट के 49 विद्यार्थियों का दल सात दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए चंडीगढ़, शिमला और कसौली रवाना हुआ है।

Jan 6, 2024 - 21:25
 0
श्री योगींद्र सागर महाविद्यालय के विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण के लिए चंडीगढ़-शिमला-कसौली रवाना
शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुए श्री योगींद्र सागर इंस्टीट्यूट रतलाम के विद्यार्थी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री योगींद्र सागर महाविद्यालय, रतलाम के विद्यार्थियों का एक दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए चंडीगढ़, शिमला और कसौली रवाना हुआ। सात दिवसीय दल में कुल 49 स्टूडेंट शामिल हैं।

प्राचार्य डॉ. आनंद त्रिवेदी ने बताया कॉलेज के स्टूडेंट एक्टिविटी क्लब द्वारा प्रति वर्ष पारंपरिक शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में 49 विद्यार्थियों का समूह 7 दिवस के शैक्षणिक भ्रमण हेतु चंडीगढ़-शिमला-कसौली रवाना हुआ। डॉ. आनंद त्रिवेदी ने बताया कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थीयों को जहां व्यक्तित्व विकास में मदद मिलती है, वहीं विद्यार्थियों को आपसी सहयोग और सामंजस्य स्थापित करना सीखने का मौका भी मिलता है। विद्यार्थी बहुत सी बातें किताबों में पढ़ते हैं। इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण से उनको प्रायोगिक ज्ञान भी प्राप्त होता है।

इस भ्रमण हेतु महाविद्यालय के संस्थापक गोपाल प्रसाद शर्मा, चेयरमैन भारत शर्मा, वाइस चेयरमैन उमेश शर्मा, वरदान शर्मा ने विद्यार्थियों को यात्रा के लिए शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।