अभिभाषकों ने जलाई मुख्य न्यायाधीश द्वारा जारी आदेश की प्रति, कार्य से विरत रहे, आज भी नहीं करेंगे काम

मुख्य न्यायाधीश के एक आदेश से अभिभाषकों में रोष है। रतलाम जिले के अभिभाषकों ने उनके आदेस की प्रति जलाकर विरोध प्रदर्शित किया।

Feb 25, 2023 - 07:08
Feb 25, 2023 - 10:00
 0
अभिभाषकों ने जलाई मुख्य न्यायाधीश द्वारा जारी आदेश की प्रति, कार्य से विरत रहे, आज भी नहीं करेंगे काम
मुख्य न्यायाधीश द्वारा जारी आदेश की प्रति जलाते अभिभाषक।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला अभिभाषक संघ रतलाम के निर्णय अनुसार 25 फरवरी तक सभी अभिभाषक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। शुक्रवार को अभिभाषक कार्य से विरत रहे और मुख्य न्यायाधीश द्वारा जारी आदेश की प्रति जलाकर विरोध प्रदर्शित किया। नारेबाजी भी की।

यह जानकारी जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष अभय शर्मा एवं सचिव विकास पुरोहित ने दी। उन्होंने बताया विरोध प्रदर्शन के दौरान अभिभाषकों ने नारे भी लगाए। इस अवसर पर सह सचिव योगेश शर्मा, कोषाध्यक्ष अनुभव उपाध्याय, लाइब्रेरी सचिव अजय सिंह चंद्रावत, कार्यकारिणी सदस्य मांगीलाल सोलंकी, रोहित रायकवार, सर्वेश बडगुर्जर, प्रखर माहेश्वरी, शैलेंद्र कैथवास, फतेहलाल कोठारी, सुनील पारिख, प्रवीण भट्ट, पंकज बिलाला, रोहित पाटगवाल, सुनील परमार, राहुल परमार, राजेंद्र शर्मा, महेंद्रसिंह राठौड़, शांतिलाल मालवीय, सरवर अली जैदी, प्रकाश मजावदिया, कपिल मजावदिया, सौरभ सक्सेना, विनोदराव जाट, पुष्पेंद्रसिंह पंवार, शेख इमामउल्लाह, यूसुफ जावेदी, योगेश अधिकारी, आरपी पाटीदार, किशोर मंडोरा, मनमोहन दवेसर, उमाकांत उपाध्याय, करणसिंह राजावत, दिनेश श्रीवास, धर्मेंद्रसिंह चौहान, महेश मकवाना आदि उपस्थित थे। 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।