ये शहनाज अख्तर का ‘भगवा रंग’ है... रात एक बजे तक भजनों पर झूमते रहे भक्त, मुख्य अतिथि स्वामी विशुद्धानंद गिरी परमहंस ने दिया भक्तों को आशीष

‘ये भगवा रंग...’ की ख्यात गायिका ने शनिवार को देर रात तक भक्तिरस की बारिश की। उनके भजनों पर भक्त खूब झूमें।

Jun 11, 2023 - 22:13
Jun 11, 2023 - 22:19
 0
ये शहनाज अख्तर का ‘भगवा रंग’ है... रात एक बजे तक भजनों पर झूमते रहे भक्त, मुख्य अतिथि स्वामी विशुद्धानंद गिरी परमहंस ने दिया भक्तों को आशीष
ये भगवा रंग पर झूमे भक्त।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर का धानमंडी चौहारे बीती रात खूब ‘भगवा रंग’ बरसा। यह भगवा रंग था गायिका शहनाज अख्तर का। भजन संध्या में उमड़े भक्तों जय भवानी, जय श्री राम और हर-हर महादेव का उद्घोष किया। शहनाज द्वारा प्रस्तुत माता रानी और बाबा महाकाल की महिमा वाले भजनों पर भक्त रात एक बजे तक झूमते रहे।

150

भजन संस्था के मुख्य अतिथि स्वामी विशुद्धानंद गिरी परमहंस (1008 अखंड परम धाम आश्रम, नागेश्वर रोड बदनावर) रहे। सर्वप्रथम स्वामी जी और भजन गायिका ने शहनाज अख्तर ने मंच पर स्थापित भगवान भोलेनाथ की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। तत्पश्चात महापौर प्रहलाद पटेल, सनातन सोशल ग्रुप के संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष अनिल पुरोहित, पूर्व पार्षद पं. राजेश दवे, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, पूर्व पार्षद संजय दवे, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित ने स्वामी जी एवं शहनाज का स्वागत किया। इस मौके पर स्वामी जी ने आशीर्वचन दिए।

500
200

इसके बाद गणेश वंदना के साथ भजन संध्या का श्रीगणेश हुआ। गायिका शहनाज अख्तर ने एक के बाद एक भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय कर दिया। बाबा महाकाल के भजनों के साथ ही उन्होंने ‘म्हारे अंगना पधारो महारानी…’, ‘मैया के दिवानों ने दरबार सजाया है...’, ‘छुम छुम छनन बाजे मैया पाओं पैजनियां…’, ‘ये भगवा रंग…’ आदि भजनों की प्रस्तुति दी। गायिका शहनाज का साथ गायक मोहित यादव ने भी दिया। वहीं संगीत निर्देशक प्रतीक श्रीवास्तव एवं टीम ने वाद्ययंत्रों पर संगत की।

इस दौरान रतलाम शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, कोमल धुर्वे, गायत्री परिवार के विवेक चौधरी, विकास शैवाल सहित बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे। संचालन इंदौर के दिनेश दवे ने किया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।