MDMA ड्रग की फैक्ट्री चलाने वाले दिलावर खान व परिवार की 16.16 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, रतलाम पुलिस की कार्रवाई पर सफेमा न्यायालय ने मुहर

रतलाम पुलिस द्वारा सफेम न्यायालय से MDMA के ड्रग के तस्कर दिलावर खान और उसके परिवार की अवैध संपत्ति फ्रीज करवाई गई है।

Apr 4, 2026 - 22:06
 0
MDMA ड्रग की फैक्ट्री चलाने वाले दिलावर खान व परिवार की 16.16 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, रतलाम पुलिस की कार्रवाई पर सफेमा न्यायालय ने मुहर
तस्कर दिलावर खान

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध रतलाम पुलिस ने महत्वपूर्ण वैधानिक कार्रवाई की है। एसपी अमित कुमार के निर्देशन एवं एएसपी विवेक कुमार के मार्गदर्शन में कालूखेड़ा के चिकलाना गांव में MDMA की फैक्ट्री संचालित करने वाले तस्कर दिलावर खान और उसके परिवार की संपत्ति फ्रीज करवाई है। SAFEMA - Smugglers and Foreign Exchange Manipulators (Forfeiture of Property) Act के तहत हुई इस कार्रवाई पर सफ़ेमा न्यायालय ने भी मुहर लगा दी है। न्यायालय ने आरोपियों की मादक पदार्थ की तस्करी से हुई आमदनी से अर्जित 16 करोड़ 16 लाख रुपए की संपत्ती फ्रीज की गई है।

Google NewsFollow Us
150

एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अवैध ड्रग्स फैक्ट्री चलाने वाले दिलावर खान व अन्य आरोपियों की संपत्ति की जानकारी पुलिस ने प्राप्त की थी। इसमें पता चला कि आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थों की अवैध तस्करी में लिप्त रहे हैं तथा इस अवैध गतिविधि से उन्होंने भारी मात्रा में अचल संपत्तियां अर्जित की हैं। इन संपत्तियों का कोई वैध आय स्रोत उपलब्ध नहीं है।

500
200

जांच अधिकारी ने समस्त कारणों को अभिलेखित करते हुए NDPS Act - 1985 की धारा 68-ई एवं 68-एफ के तहत SAFEMA न्यायालय से 55.70 करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रीज करने के लिए वैधानिक प्रक्रिया अपनाई थी। इसके चलते SAFEMA न्यायालय ने आरोपी दिलावर खान, अजहर खान, मुमताज बी एवं इमरान खान की कुल 16 करोड़ 16 लाख रुपए कीमती संपत्ति फ्रीज करने के आदेश जारी किए।

ये भी पढ़ें

जारी रहेगी कार्रवाई

एसपी ने बताया कि रतलाम पुलिस मादक पदार्थों की अवैध तस्करी एवं इससे अर्जित अवैध संपत्तियों के विरुद्ध कठोर, प्रभावी एवं निरंतर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। समाज को नशामुक्त बनाने हेतु आगे भी सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त रहे और भी लोगों को चिह्नित कर सम्पत्ति फ्रीज की कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़ें

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।