सौगात : विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के प्रयास से अधूरे ब्रिज निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपए स्वीकृत, जावरा-सीतामऊ मार्ग के 3 ब्रिज शामिल

जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के निरंतर प्रयासों के चलते जावरा-सीतामऊ मार्ग के तीन अधूरे ब्रिज के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपए की स्वीकृति हुई है। काम अगले माह शुरू हो जाएगा।

सौगात : विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के प्रयास से अधूरे ब्रिज निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपए स्वीकृत, जावरा-सीतामऊ मार्ग के 3 ब्रिज शामिल
जावरा-सीतामऊ मार्ग पर स्थिति अधूरा बिर्ज।

एसीएन टाइम्स @ जावरा । महाशिवरात्रि पर भगवान शिव ने जावरा विधानसभा क्षेत्र पर कृपा करते हुए लम्बे समय से चली आ रही एक दर्जन से अधिक गांवों के निवासियों की परेशानी का निराकरण करते बड़ी सौगात दी हैl जावरा-सीतामऊ सड़क मार्ग के तीन अधूरे ब्रिज निर्माण कार्य की स्वीकृति मिल गई हैl आगामी एक सफ्ताह में ये कार्य प्रारम्भ हो जाएंगे। इनके निर्माण की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र में प्रसन्नता का वातावरण हैl

जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के अथक प्रयासों से स्वीकृत लगभग 56 किमी जावरा-सीतामऊ सड़क मार्ग में महत्वपूर्ण तीन स्थानों पर ब्रिज निर्माण कार्य भी स्वीकृत हुए थेl रोला गांव में रूपनिया खाल पर, भड़का गांव में कमला नदी एवं असावती गांव में महादेव खाल पर ब्रिज निर्माण होना था। ठेकेदार द्वारा इन तीन स्थानों के कार्य अधूरे छोड़ दिए थेl इस कारण विगत वर्षों से  ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

विधायक डॉ. पाण्डेय ने इन अधूरे कार्य को पूर्ण कराए जाने हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री, लोक निर्माण मंत्री के अलावा विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट कर तथा विधानसभा सत्रों में विभिन्न स्तर की कार्यवाही कर पुनः निविदा जारी करने का प्रयास किया। डॉ. प्रयास के फलस्वरूप लोक निर्माण विभाग ने पुनः स्वीकृति प्रदान कर आदेश जारी किए हैंl लगभग 10 करोड़ 9 लाख रु. की लागत से तीनों ब्रिज के अधूरे कार्य पूरे होंगे। ब्रिज की चौड़ाई 40 फिट होगी।

8 माह में पूरा होगा काम

कार्यादेश होने के पश्चात निर्माण एजेंसी द्वारा कार्य प्रारम्भ किए जाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई हैl आगामी सफ्ताह से निर्माण कार्य प्रारम्भ हो जाएगा। इन कार्यों को पूर्ण करने की अवधि लगभग 8 माह बताई गई है l बीते दिनों विधायक डॉ. पाण्डेय ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर इन अधूरे कार्यों को पूर्ण किए जाने का आग्रह किया था। इसके फलस्वरूप ये स्वीकृति मिल सकी है।

इन्होंने जताई प्रसन्नता, व्यक्त किया आभार

बता दें कि, रतलाम व मंदसौर दोनों जिलों को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण जावरा–सीतामऊ सड़क मार्ग के अधूरे ब्रिज निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र में हर्ष का वातावरण हैl विधायक डॉ. पाण्डेय ने क्षेत्रवासियों को बधाई दी हैl भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष बालाराम पाटीदार, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र सिंह देवड़ा, मांगीलाल पांचाल, राजेश शर्मा, वरिष्ठ नेता मुकेश बग्गड़, विजय शर्मा, विनोद शर्मा, नाथूलाल शर्मा, बबलेश पाटीदार, प्रकाश जैन, नागूलाल धनगर, महिपाल सिंह सहित विभिन्न पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह एवं विधायक डॉ. पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त किया हैl