खेलों के महाकुंभ 'खेल चेतना मेला' से पूर्व आयोजित होंगे प्रशिक्षण शिविर, 16 खेलों का दिया जाएगा प्रशिक्षण

9 से 12 जनवरी तक खेल चेतना मेले का आयोजन रतलाम में होगा। इसमें 16 खेलों को शामिल किया जाएगा। इस पूर्व प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

Dec 1, 2022 - 00:02
Dec 1, 2022 - 11:02
 0
खेलों के महाकुंभ 'खेल चेतना मेला' से पूर्व आयोजित होंगे प्रशिक्षण शिविर, 16 खेलों का दिया जाएगा प्रशिक्षण
खेल चेतना मेला।

9 से 12 जनवरी तक 23वें खेल चेतना मेला का होगा आयोजन

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा 9 से 12 जनवरी 2023 तक आयोजित किए जाने वाले 23वें खेल चेतना मेले के पूर्व विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण के लिए शिविरों का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण 1 दिसंबर से शुरू होगा। यह शहर के विभिन्न खेल मैदानों पर लगेंगे।इनमें 16 खेलों के खिलाड़ी आयोजन के पूर्व शिविर के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर तैयारी करेंगे।

शहर में आयोजित होने वाले खेलों के महाकुंभ की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। खेल चेतना मेला समिति के सचिव मुकेश जैन ने बताया कि खेल संयोजकों द्वारा प्रशिक्षण शिविर 1 से 10 दिसंबर के बीच अलग-अलग तारीख तक आयोजित किए जाएंगे। खेल मेले में पहली बार योग और बालिका वर्ग की हॉकी के साथ कुछ खेलों में मिनी वर्ग को शामिल गया है। खेल मेले में इस बार 18 खेलों में 7 हजार से अधिक बच्चों की सहभागिता करेंगे।

स्कूल प्रबंधन और प्राचार्यों से की अपील

खेल मेले में इस बार योग, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बेडमिंटन, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, व्हॉलीवॉल, शतरंज, मलखंब, स्केटिंग, शूटिंग, शरीर सौष्टव, तैराकी की स्पर्धाएं आयोजित होंगी। योग और तैराकी को छोड़ अन्य सभी खेलों के लिए प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो रही है। आयोजन समिति द्वारा समस्त अभिभावकों के साथ स्कूल संचालक व प्राचार्यों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को उनके मानसिक व शारीरिक विकास के लिए खेल स्पर्धाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।

कुश्ती, खो-खो और शरीर सौष्ठव का प्रशिक्षण 1 से

प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन 1 दिसंबर को कुश्ती, खो-खो और शरीर सौष्ठव से होगा। इन तीनों खेलों का अभ्यास 1 से 3 दिसंबर तक चलेगा। 2 दिसंबर से बेडमिंटन, क्रिकेट, हॉकी, शतरंज, कब्ड्डी, एथलेटिक्स और फुटबॉल के प्रशिक्षण शिविर की शुरूआत होगी। 3 दिसंबर से बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, व्हॉलीबॉल, शूटिंग का शिविर आयोजित होगा। 5 दिसंबर को स्केटिंग और मलखंब के शिविर की शुरुआत होगी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।