एक पेड़ मां के नाम : रॉयल महाविद्यालय कैम्पस में 17 जुलाई तक चलेगा पौधारोपण अभियान, 1100 फलदार व छायादार पौधे रोपे जाएंगे

रॉयल कॉलेज परिवार द्वारा 65 बीघे में फैले कैंपस में 1100 फलदार और छायादार पौधो रोपे जाएंगे। पौधे रोपने का अभियान 17 जुलाई तक चलेगा।

Jul 15, 2024 - 00:30
 0
एक पेड़ मां के नाम : रॉयल महाविद्यालय कैम्पस में 17 जुलाई तक चलेगा पौधारोपण अभियान, 1100 फलदार व छायादार पौधे रोपे जाएंगे
रॉयल कॉलेज में पौधारोपण अभियान शुरू।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पर्यावरण में सुधार व पौधों को भविष्य में सुरक्षित रखने के लिए म. प्र. शासन द्वारा वृहद पौधारोपण एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाया जा रहा है। इसे सफल बनाने के लिए रॉयल कॉलेज के 65 बीधा कैम्पस में पौधे रोपे जा रहे हैं। 17 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान में 1100 से अधिक फलदार व छायादार पौधे महाविद्यालय परिवार द्वारा रोपे जाएंगे। 

150

इस आश्य की जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्रशासक दिनेश राजपुरोहित ने बताया कि, पौधारोपण अभियान का शुभारंभ महाविद्यालय के चेयरमैन मोद गुगालिया ने पौधा रोप कर किया। गुगालिया ने बताया कि, इस 7 दिवसीय अभियान में रोज 100 से अधिक पौधे विद्यार्थी व महाविद्यालय स्टाफ लगाएगा। राजपुरोहित ने बताया कि, रॉयल कैम्पस में पहले से लगभग 3000 से ज्यादा फल-फूल, छायादार व फलदार पेड़-पौधे लगे हैं। पूरा रॉयल कैम्पस ईको ग्रीन बना हुआ है और कैम्पस पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त है। 

500
200

राजपुरोहित के असार रॉयल कॉलेज को रतलाम नगर निगम द्वारा इस अभियान हेतु बड़ी संख्या में फलदार व छायादार पौधों को उपलब्ध करवाया गया है। पौधारोपण सप्ताह के प्रभारी डॉ. आनन्द त्रिवेदी तथा सह प्रभारी डॉ. मनीष सोनी, डॉ. आर. के. अरोरा, डॉ. अमित शर्मा एवं डॉ. संदीप सिद्ध आदि हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।