फिक्र आम ग्राहक की ! अभा ग्राहक पंचायत ने दूध के दाम में वृद्धि रोकने के लिए कलेक्टर से लगाई गुहार, कहा- दाम बढ़ाने का आधार सही नहीं

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने कलेक्टर और पशु एवं डेयरी विभाग के उप संचालक से दूध के दाम में वृद्धि रोकने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

Jan 7, 2026 - 22:48
 0
फिक्र आम ग्राहक की ! अभा ग्राहक पंचायत ने दूध के दाम में वृद्धि रोकने के लिए कलेक्टर से लगाई गुहार, कहा- दाम बढ़ाने का आधार सही नहीं
दूध के दाम में वृद्धि के विरोध में ज्ञापन सौंपते अभा ग्राहक पंचायत के पदाधिकारी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से भेंट कर उन्हें 1 जनवरी 2026 से दूध की कीमतों में हुई वृद्धि के विरोध में ज्ञापन सौंपा। ग्राहक पंचायत ने ज्ञापन में बताया की जिले में मानसून में सामान्य से अधिक वर्षा होने के कारण वर्तमान में हरे चारे और पशु आहार की कोई समस्या नहीं है। इसके बावजूद चारे के मूल्य में वृद्धि का हवाला देकर दूध की कीमतें बढ़ने से आम उपभोक्ता की जेब पर भार बढ़ गया है।

प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में बताया कि रतलाम शहर में फैट आधारित दूध का वितरण नहीं किया जाता है। उपभोक्ताओं से पैसे लेने के पश्चात भी अमानक स्तर का दूध कई जगह वितरित किया जा रहा है। इन्हीं गतिविधियों पर अंकुश लगाने व दूध की कीमतों में अनावश्यक वृद्धि को रोकने के लिए पहल करने की आवश्यकता है। दूध कीमतों में वृद्धि करने से पहले ग्राहक को भी विश्वास में लिया जाए।

मिला सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन

कलेक्टर से मिलने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने पशु एवं डेयरी विभाग के उप संचालक डॉ. नवीन शुक्ला से भेंट की। उनसे भी दूध के मूल्य में की गई वृद्धि रोकने को लेकर चर्चा की गई। डॉ. शुक्ला ने शीघ्र ही इस विषय में सकारात्मक कार्यवाई करने का आश्वासन दिया।

ये उपस्थित रहे

ज्ञापन देते समय अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के मालवा प्रान्त के उपाध्यक्ष अनुराग लोखंडे, चैतन्य शर्मा, विजय शर्मा, सत्येंद्र जोशी, कमलेश मोदी, संजीव राव, डॉ. प्रदीप जैन, चरण सिंह पंवार, कमरुद्दीन मुगल, श्रवण सिंह आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।