मंडल कार्यशाला : प्रधानमंत्री मोदी के सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष हर भारतीय के लिए गौरवपूर्ण -मंत्री चेतन्य काश्यप
रतलाम में आयोजित भाजपा मंडल कार्यशाला में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष हर भारतीय के लिए गौरवपूर्ण हैं।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रधानमंत्री मोदीजी का कार्यकाल देश ही नहीं पूरे विश्व के लिए अनुपम उदाहरण है। 2014 के पहले का भारत और 2026 का विकासशील समृद्धशाली देश सबके सामने है। मोदीजी विकसित भारत 2047 का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे है। सेवा और समर्पण के मोदी के 25 वर्ष हर भारतीय के लिए गौरवपूर्ण हैं। उन्होंने हर कार्य से देश का गौरव बढ़ाया है। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकास की गंगा बह रही है। रतलाम में निवेश क्षेत्र से औद्योगिक विकास और रोजगार की क्रांति होने वाली है।
यह बात कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कही। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक सहभागिता का आव्हान किया। वे लोक सेवक के रूप में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर रतलाम विधानसभा में हुई मंडल कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्याशालाओं का आयोजन मुखर्जी मंडल एवं आंबेडकर मंडल द्वारा किया गया था।
ये भी पढ़ें
मुखर्जी मंडल की कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी क्रांति जोशी, जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, जिला मंत्री अनुज शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक तन्मय त्रिवेदी, मंडल महामंत्री विवेक शर्मा एवं भावना गुर्जर मंचासीन रहे।
ये भी पढ़ें
आंबेडकर मंडल की कार्यशाला में कैबिनेट मंत्री काश्यप के अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, मंडल प्रभारी निलेश बाफना, एमआईसी सदस्य भगतसिंह भदौरिया एवं मंडल महामंत्री संदीप मौर्य मंचासीन रहे। अध्यक्षता करते हुए स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा ने दिया। इसके बाद मंत्री काश्यप ने देश, प्रदेश एवं शहर में हो रहे विकास कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। मंडल प्रभारी नीलेश बाफना ने अभियान के कार्यक्रमों की जानकारी दी। महामंत्री जयवंत कोठारी ने मंडल टोली की घोषणा की। पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित ने भाजपा के कार्यक्रमों में शामिल होने का आह्वान किया। संचालन संदीप मौर्य ने किया। आभार भगतसिंह भदौरिया ने माना।







