युवक से 6.50 लाख रुपए की लूट, ताल थाना क्षेत्र के छोटा खारवा से सारंगखेड़ा के बीच हुई वारदात

रतलाम जिले के ताल थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ साढ़े छह लाख रुपए की लूट हो गई। वारदात को तीन अज्ञात लुटेरों ने अंजाम दिया।

May 14, 2022 - 09:56
 0
युवक से 6.50 लाख रुपए की लूट, ताल थाना क्षेत्र के छोटा खारवा से सारंगखेड़ा के बीच हुई वारदात
लूट।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । ताल थानान्तर्गत 27 वर्षीय एक युवक के साथ लूट हो गई। अज्ञात बदमाश करीब 6.50 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। ताल पुलिस ने लूट की धारा में केस दर्ज किया।

जानकारी के अनुसार सद्दाम पिता अनवर खान (27) निवासी खारवांकला ने ताल थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। सद्दाम ने पुलिस को बताया कि 13 मई को दोपहर 2.45 से 3.00 बजे के दौरान छोटा खारवा से सारंगखेड़ा के बीच महिदपुर रोड पर वारदात हुई। तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसके 6 लाख 49 हजार 800 रुपए लूट लिए। मामले में ताल पुलिस ने भादवि की धारा 394 में प्रकरण दर्ज किया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।