ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक रूट प्लान जारी, 19 मार्ग रहेंगे परिवर्तित और 4 इलाके नो-व्हीकल जोन
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के जुलूस के दौरान 26 अगस्त को रतलाम में 19 मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन और चार स्थानों पर नो व्हीकल जोन रहेगा। भारी वाहनों के लिए भी अलग मार्ग व्यवस्था लागू होगी।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर 26 अगस्त को रतलाम में जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस सुबह 8 बजे आबकारी चौराहे से शुरू होकर निर्धारित मार्गों से होते हुए वापस आबकारी चौराहे पर समाप्त होगा। जुलूस के दौरान आमजन की सुविधा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रतलाम यातायात पुलिस ने मार्ग डायवर्जन, नो व्हीकल जोन और भारी वाहनों के लिए अलग डायवर्जन प्वाइंट निर्धारित किए हैं।
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के जुलूस का रूट आबकारी चौराहा से जुलूस प्रारंभ होगा। यह हरदेवलाला की पीपली, तोपखाना, गणेश देवरी, डालूमोदी, महलवाड़ा, गणेश मंदिर, सूरजपोल, मोचीपुरा, अजाक थाना, हाथीखाना, मेहंदीकुई बालाजी, छत्रीपुल, स्टेशन रोड थाना, दोबत्ती चौराहा, न्यू रोड, लोकेन्द्र टॉकीज, शहर सराय, शहीद चौक होते हुए वापस आबकारी चौराहे पर समाप्त होगा।
रतलाम पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि ईद-ए-मिलाद जुलूस के दौरान लागू किए जाने वाले यातायात मार्ग डायवर्जन में सहयोग करें और असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
जुलूस के दौरान इन 19 मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
- सैलाना बस स्टैंड से शहीद चौक की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का जुलूस के दौरान मार्ग परिवर्ति रहेगा।
- बाजना बस स्टैंड से हाट की चौकी एवं आबकारी चौराहा की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- नवकार नमकीन से तोपखाना की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- चांदनी चौक से तोपखाना की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- घास बाजार से डालूमोदी की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- नाहरपुरा तिराहा से डालूमोदी की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- नगर निगम तिराहा से महलवाड़ा की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- चार चक्की चौराहा से शेरानीपुरा की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- हाथीखाना से मोचीपुरा की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- प्रतापनगर ब्रिज से शेरानीपुरा की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- कॉन्वेंट तिराहा से शेरानीपुरा की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- एलएमएल तिराहा से कोर्ट तिराहा की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- मेहंदीकुई बालाजी मंदिर से कोर्ट तिराहा की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- महाराजा सज्जन सिंह स्टेच्यू चौराहा से स्टेशन रोड थाना की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- सैलाना बस स्टैंड से दोबत्ती चौराहा की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- लोकेन्द्र टॉकीज से दोबत्ती चौराहा की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- आरोग्यम हॉस्पिटल से लोकेन्द्र टॉकीज की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- सैलाना बस स्टैंड से लोकेन्द्र टॉकीज की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग डायवर्ट रहेगा।
- सैलाना बस स्टैंड से शहर सराय की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग डायवर्ट रहेगा।
चार स्थानों पर रहेगा नो व्हीकल जोन
- नवकार नमकीन से हाट की चौकी और आबकारी चौराहा तक नो व्हीकल जोन रहेगा।
- शहर सराय से शहीद चौक और आबकारी चौराहा तक नो व्हीकल जोन रहेगा।
- हरदेवलाला की पीपली से आबकारी चौराहा तक नो व्हीकल जोन रहेगा।
- दोबत्ती चौराहा से न्यू रोड, लोकेन्द्र टॉकीज और शहर सराय तक नो व्हीकल जोन रहेगा।
ये भी पढ़ें
भारी वाहनों के लिए डायवर्जन प्वाइंट
- बंजली तिराहा से अलकापुरी और राम मंदिर की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों का जुलूस के दौरान मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- वरोठ माता मंदिर से वन विहार, बाजना बस स्टैंड की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- प्रतापनगर ब्रिज से दोबत्ती चौराहा की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- करमदी से चामरियाना नाका की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
ये भी पढ़ें








