17 दिन पूर्व नामली में फोरलेन स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर मोबाइल कंपनी के कर्मचारी से हुई लूट का खुलासा, एक युवक को चाकू से किया था घायल
रतलाम पुलिस ने करीब 17 दिन पूर्व नामली में रेलवे ओवर ब्रिज पर मोबाइल कंपनी के कर्मचारी सहित दो युवकों के साथ हुई लूट का पर्दाफाश किया है।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के नामली में फोरलेन स्थित रेलवे ओवर ब्रिज पर बाइक सवार युवकों को लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है। आरोपियों के पास से लूटा गया सामान, वारदात में उपयोग किया गया चाकू और बाइक भी बरामद कर ली है। वारदात के दौरान आरोपियों ने चाकू से वारकर बाइक सवार युवक को घायल कर दिया था।
पुलिस के अनुसार अंकित पिता हरीश कुमार खरे (34) निवासी टेलीफोन नगर रतलाम एवं साथी संजय पिता ओमप्रकाश पोरवाल निवासी समता सिटी रतलाम ने 11 फरवरी 2023 को नामली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि अंकित सैंमसंग मोबाइल कंपनी में ब्रांडिंग डिपार्टमेंट में काम करता है। 09 फरवरी को वह कंपनी के काम से नीमच गया था। शाम को लौटते समय जावरा से साथी संजय पोरवाल निवासी समता सीटी रतलाम को साथ में लेकर दोस्त नरेन्द्र गेहलोत की मोटर साइकिल MP 43 EJ 3176 से रतलाम लौट रहा था। वे जा रहे रात 08.35 बजे नामली रेलवे ब्रिज से गुजर रहे थे। तभी पीछे से एक मोटर सायकिल पर तीन-चार अज्ञात व्यक्ति आए। उन्होंने हमारी मोटर सायकिल के आगे आकर हमें रोका। एक व्यक्ति ने अंकित को पकड़ लिया और दूसरे ने संजय को पेट में चाकू से चोट पहुंचाई। उन्होंने संजय की जेब से 2000 रुपए, अंकित का पर्स जिसमें एटीएम कार्ड, पेनकार्ड आदि, मोबाइल फोन और मेरी मोटर सायकिल की चाबी निकालकर भाग गए।
यह भी पढ़ें... पता पूछने के बहाने किसान से लूटा मोबाइल फोन, पुलिस ने 5 घंटे के भीतर कर लिया तीन आरोपियों को गिरफ्तार, इंदौर के रहने वाले हैं आरोपी
वारदात के बाद दोनों काफी घबरा गए और जिला अस्पताल रतलाम जाकर संजय का इलाज कराया। इसके बाद घर चले गए । पुलिस ने धारा 394, 397 भादवि में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारिकी से जायजा लिया और फरियादी के बयान दर्ज किए। इसी दौरान माकड़ोन जिला उज्जैन के धारा 399, 402 व भादवि 25 आर्म्स एक्ट में कुछ आरोपियों के गिरफ्तार होने की जानकारी मिली। संदेह होने से माकड़ोन थाने टीम भेजी गई। वहां पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देने की बाद स्वीकार कर ली। इससे तराना न्यायालय से अनुमति लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। मामले में रतलाम न्यायालय से आरोपियों का प्रोटक्शन वारंट जारी करवा कर लूटा गया सामान बरामद किया जाएगा। आरोपियों का अपराधिक रिकॉर्ड है।
आपराधिक रिकॉर्ड
क्र |
आरोपी का नाम |
थाना |
अप.क्र. |
धारा |
01 |
अर्जुन उर्फ मिथुन पिता गिरवर लाल यादव जाति बागरी उम्र 22 साल निवासी ग्राम नांदेड थाना माकडोन जिला उज्जैन |
थाना माकडोन जिला उज्जैन |
30/2023 |
399,402 भादवि 25 आर्म्स एक्ट |
नामली |
36/2023 |
394,397 भादवि |
||
02 |
किशन पिता कचरुलाल सोलंकी जाति बागरी उम्र 24 साल निवासी ग्राम पिपलिया बिछा थाना घटिया जिला उज्जैन |
थाना माकडोन जिला उज्जैन |
30/2023 |
399,402 भादवि 25 आर्म्स एक्ट |
नामली |
36/2023 |
394,397 भादवि |
||
03 |
महेश पिता बालाराम यादव जाति बागरी उम्र 22 साल निवासी ग्राम नांदेड थाना माकडोन जिला उज्जैन |
थाना माकडोन जिला उज्जैन |
30/2023 |
399,402 भादवि 25 आर्म्स एक्ट |
नामली |
36/2023 |
394,397 भादवि |