नहाने के दौरान पानी में डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत, बचाने के लिए दोस्त ने भी लगा दी छलांग, गंभीर

रतलाम में नहाने के दौरान एक युवक की मौत हो गई। उसे बचाने के दौरान उसका साथी भी डूबने लगा। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

Sep 18, 2022 - 22:34
 0
नहाने के दौरान पानी में डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत, बचाने के लिए दोस्त ने भी लगा दी छलांग, गंभीर
हेमंत चौहान जो पानी में नहाने के दौरान पानी में डूब गया।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रविवार को दोस्तों के साथ नहाने गए एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। उसे बचाने के उसका दोस्त पानी में कूद गया लेकिन वह भी पानी में डूबने लगा। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।

शहर के दिलीपनगर क्षेत्र का निवासी हेमंत पिता विजयसिंह चौहान (22) रविवार सुबह दोस्त शोयब पिता असलम खां (24) तथा शैलेन्द्र पिता राजेश सोलंकी (22) खेतलपुर के पास स्थित पैराडाइज़ जलाशय नहाने गए थे। नहाने के दौरान हेमंत डूबने लगे जिससे उसे बचाने के लिए शोएब भी कूद पड़ा लेकिन वह भी डूबने लगा। यह देख कर उनका साथी शैलेन्द्र घबरा गया।

150

युवकों को डूबते देख वहां मौजूद अन्य व्यक्ति पानी में कूदे लेकिन शोयब को ही बचा पाए। हेमंत बचाने से पहले ही गहरे पानी में चला गया और उसकी मौत हो गई। हेमंत का शव और गंभीर हालत में शोएब को जिला अस्पताल भिजवाया गया। शोएब का इलाज जारी है।  हेमंत विजय सिंह का इकलौता पुत्र था। हेमंत की दो बहनों का कुछ माह पूर्व विवाह हो चुका है। हेमंत की मौत से परिवार में मातम पसर गया है।

500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।