सीएम शिवराज सिंह 19 को सैलाना के दौरे पर, 1 घंटा 35 मिनट रुकेंगे, कैक्टस गार्डन भी जाएंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नगरीय विकास एवं प्रशासन मंत्री ओ. पी. एस. भदौरिया सोमवार को रतलाम आ रहे हैं। दोनों सैलाना में आयोजित जनसभा में शिरकत करेंगे। सीएम करीब 1.35 मिनट जिले में रहेंगे।

सीएम शिवराज सिंह 19 को सैलाना के दौरे पर, 1 घंटा 35 मिनट रुकेंगे, कैक्टस गार्डन भी जाएंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे
शिवराज सिंह चौहान 19 को रतलाम जिले में।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को रतलाम जिले में आ रहे हैं। वे सैलाना नगर निकाय चुनाव के चलते भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे कैक्टस गार्डन भी जाएंगे। इसके बाद वे झाबुआ प्रस्थित हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री के उप सचिव नीरज वशिष्ठ द्वारा जारी टूर प्रोग्राम के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 19 सितंबर को सुबह 10 बजे स्टेट हैंगर भोपाल से हेलीकॉप्टर से उड़ान भरेंगे। वे 10.50 बजे उज्जैन पहुंचंगे। स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद वे दोपहर 1 बजे पुलिस लाइन उज्जैन के हेलीपैड से रतलाम जिले के सैलाना के लिए उड़ान भरेंगे। वे दोपहर 1.30 बजे सैलाना पहुंचेंगे। 1.45 बजे सैलाना पैलेस, कैक्टस गार्डन जाएंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे। दोपहर 3 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे और 3.05 बजे सैलाना से झाबुआ के लिए उड़ान भरेंगे।

सीएम चौहान 3.30 बजे झाबुआ जिले के पेटलावद हेलीपैड पहेंगे। जनसभा को संबोधित करने के साथ ही स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम 4.30 बजे पेटलावद हेलीपैड से उड़ान भरेंगे। शाम 5.05 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 5.15 बजे भोपाल के लिए प्रस्थित हो जाएंगे। मुख्यमंत्री 5.45 बजे भोपाल पहुंचेंगे।

बता दें कि, सैलाना में आगामी दिनों में नगर परिषद के पार्षदों का चुनाव होना है। मुख्यमंत्री यहां भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से समर्थन मांगने के लिए सैलाना आ रहे हैं। वे जनसभा करेंगे।

सड़क मार्ग से पहुंचेंगे प्रभारी मंत्री भदौरिया

नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्री ओ. पी. एस. भदौरिया के निजी सहायक राकेश शर्मा द्वारा मंत्री भदौरिया का दौरा कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके अनुसार भदौरिया सुबह 6 बजे कार से भोपाल से रवाना होंगे और सीहोर, देवास, उज्जैन होते हुए सुबह 11 बजे रतलाम पहुंचेंगे। वे यहां 12.30 बजे तक सर्किट हाउस पर ठहरेंगे। इसके बाद निजी वाहन से रवाना होंगे और दोपहर 1.230 बजे सैलाना पहुंचेंगे। यहां वे मुख्यमंत्री चौहान के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा वे कैक्टस गार्ड नबी जाएंगे।