नगर निगम के एक वर्ष के कार्यकाल में 267 विकास कार्यों की हुई शुरुआत हुई- विधायक चेतन्य काश्यप

वार्ड क्रमांक 5 में 1.13 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क सहित अन्य कार्यों का भूमि पूजन किया गया।

Aug 17, 2023 - 01:02
Aug 17, 2023 - 12:30
 0
नगर निगम के एक वर्ष के कार्यकाल में 267 विकास कार्यों की हुई शुरुआत हुई- विधायक चेतन्य काश्यप
वार्ड क्रमांक 5 में विकास कार्य के शुभारंभ अवसर पर संबोधित करते विधायक चेतन्य काश्यप।

वार्ड क्रमांक 5 की 4 अनाधिकृत कॉलोनी में हुई विकास कार्य की शुरुआत

एसीएन टाइम्स @  रतलाम । विधायक चेतन्य काश्यप के प्रयासों से अनाधिकृत कॉलोनियों में नागरिक अधोसंरचना के तहत विकास कार्य लगातार जारी हैं। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 5 स्थित श्रीराम नगर, अभय नगर, रेल नगर व महेश नगर इंदिरा नगर में 1 करोड़ 13 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन हुआ।

इस अवसर पर विधायक काश्यप ने कहा कि नगर निगम की नई परिषद के एक वर्ष के कार्यकाल में रतलाम नगर में 267 विकास कार्यों की शुरुआत हो चुकी है। इसी तीव्र गति से हम रतलाम का पूरा भविष्य बदलेंगे। अवैध कॉलोनी के नियमितिकरण का शंखनाद रतलाम नगर से हुआ जो कि पूरे प्रदेश में रोल मॉडल बना। जिस तेज गति से रतलाम नगर में विकास कार्य किए जा रहे हैं। उससे रतलाम का भविष्य बदलता जा रहा है। नगर में महानगर की छवि दिखाई दे रही है। रतलाम को आने वाले 5 वर्षों में मालवा-निमाड़ का सबसे बड़ा औद्योगिक केन्द्र बनाऐंगे।

निगम परिषद विकास के लिए दृढ़ संकल्पित- महापौर प्रहलाद पटेल

इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि वर्तमान परिषद नगर विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है, हमने जनता से जो वादे किये थे, वह तेजी से पूरे किए हैं। नगर में चारों तरफ विकास कार्य जारी है। नगर की अनाधिकृत कॉलोनियों के साथ अविकसित कॉलोनियों में भी विकास जारी हैं। निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने कहा कि अवैध कॉलोनियों का नियमितिकरण विधायक के अ

क प्रयासों का परिणाम है। नगर की कोई भी अवैध कॉलोनी नियमितिकरण से वंचित नहीं रहेगी।
क्षेत्रीय पार्षद एवं जलकार्य समिति प्रभारी भगतसिंह भदौरिया ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि श्री राम नगर में 54 लाख, अभय नगर में 32 लाख, रेल नगर में 18 लाख व महेश नगर इंदिरा नगर में 9 लाख इस तरह कुल 1.13 करोड़ की राशि से विकास कार्य होंगे। कार्यक्रम के दौरान जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, जिला मंत्री सोना शर्मा, जिला कार्यलय मंत्री मनोज शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी, पार्षदगण, कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय रहवासी उपस्थित रहे। संचालन भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा ने किया। आभार लोकेश जायसवाल ने माना।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।