रतलाम पुलिस रेंज के 41 पुलिसकर्मी पदोन्नत, मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीआईजी मनोज सिंह ने जारी किए आदेश

रतलाम पुलिस रेंज के डीआईजी ने मुख्यमंत्री के निर्देश के परिपालन में रेंज के 41 पुलिसकर्मियों पर कार्यवहक सहायक उप निरीक्षक एवं प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नत किया है।

Dec 20, 2023 - 18:07
Dec 20, 2023 - 18:24
 0
रतलाम पुलिस रेंज के 41 पुलिसकर्मी पदोन्नत, मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीआईजी मनोज सिंह ने जारी किए आदेश
मप्र पुलिस।

13 प्रधान आरक्षकों को कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक (ASI) और 28 आरक्षकों को कार्यवाहक प्रधान आरक्षक बनाया 

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पुलिस विभाग की रतलाम पुलिस रेंज के डीआईजी मनोज सिंह ने रेंज के 41 पुलिसकर्मियों को उच्च पदों पर कार्यवहक रूप में पदोन्नत किया है। 13 प्रधान आरक्षकों को कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक जबकि 28 आरक्षकों को कार्यवाहक प्रधान आरक्षक बनाया गया है। पदोन्नति मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा पुलिस मुख्यालय में आयोजित बैठक में दिए गए निर्देश के तहत की गई है। डॉ. यादव ने निर्देश दिया था कि पुलिस बल के प्रत्येक स्तर के पदों पर पदोन्नति समय पर की जाए।

डीआईजी मनोज सिंह द्वारा रतलाम रेंज, मंदसौर जिला, रतलाम जिला एवं नीमच जिला के पुलिसकर्मियों के लिए 19 और 20 दिसंबर 2023 को आदेश जारी किए हैं। सिंह ने एसीएन टाइम्स को बताया कि रेंज के कुल 13 प्रधान आरक्षकों को कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है। इसी तारतम्य में रतलाम जिले के 14 आरक्षकों, मंदसौर के 07 एवं नीमच जिले के 07 आरक्षकों को कार्यवाहक प्रधान आरक्षक बनाया गया है।

रतलाम रेंज के ये प्रधान आरक्षक कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक बने

 रतलाम जिले के ये आरक्षक कार्यवाहक प्रधान आरक्षक बने

 मंदसौर जिले के ये आरक्षक कार्यवाहक प्रधान आरक्षक बने

नीमच जिले के ये आरक्षक कार्यवाहक प्रधान आरक्षक बने

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।