भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा, पूर्व पार्षद संदीप यादव बने जिला अध्यक्ष
भाजपा ने रतलाम सहित प्रदेश के 5 जिलों में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने की।
एसीएन टाइम्स @ भोपाल / रतलाम । भारतीय जनता पार्टी द्वारा पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है। हालिया घोषणा में प्रदेश के 5 जिले शामिल हैं। रतलाम जिला अध्यक्ष के रूप में पूर्व पार्षद संदीप यादव को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा के पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने शुक्रवार को 5 जिलों के अध्यक्षों की नियुक्ति की। नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से की गई। जिन जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां हुई हैं उनमें अलीराजपुर में संजय वाणी, झाबुआ में कमलेश दातला, रतलाम में संदीप यादव, सतना में रावेंद्र सिंह तथा मुरैना में अजय हर्षाना को जिम्मेदारी दी गई है।
बता दें कि, रतलाम जिला अध्यक्ष बने संदीप यादव पूर्व पार्षद हैं। जिला अध्यक्ष पद के लिए कई अन्य चेहरे भी मैदान में थे लेकिन पार्टी ने यादव पर भरोसा जताया। ईष्ट-मित्रों ने यादव को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
ये भी पढ़ें








