किसने बनाई ये खिचड़ी ? जमकर वायरल हो रहा है रतलाम के युवा का वीडियो ! 2 करोड़ 30 लाख से ज्यादा बार देखा गया, 24 लाख लोगों ने किया पसंद

रतलाम के एक युवा का एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। इसे देखने वालों का आंकड़ा 2 करोड़ 30 लाख तक पहुंच गया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो को 24 लाख लोग पसंद कर चुके हैं।

Nov 23, 2024 - 12:15
 0
किसने बनाई ये खिचड़ी ? जमकर वायरल हो रहा है रतलाम के युवा का वीडियो ! 2 करोड़ 30 लाख से ज्यादा बार देखा गया, 24 लाख लोगों ने किया पसंद
रतलाम के दवा व्यवसायी और मीडियाकर्मी नीरज बरमेचा का के वायरल वीडियो ने 2 करोड़ 30 लाख से अधिक व्यूव्स हासिल कर लिए हैं।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । यह सोशल मीडिया का जमाना है और इस पर जो वायरल होता है वही हिट माना जाता है। इसी सोशल मीडिया की दुनिया में रतलाम के एक युवक का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो पोस्ट होने के मात्र 6 दिन में ही लगभग 20.3 मिलियन व्यूज आ चुके हैं यानि इसे 2 करोड़ 30 लाख बार लोगों ने देखा है। पौने तीन लाख से ज्यादा बार शेयर किया गया है और 2.4 मिलियन (24 लाख) लोगों ने इसे पसंद किया। लगभग 31 हजार ने इस वीडियो को सेव किया। इस पर 6.5 हजार से ज्यादा लोगों ने कॉमेंट्स भी किए है। 

यह युवक कोई और नहीं रतलाम के मेडिकल और मीडिया से जुड़े नीरज बरमेचा हैं जो "रतलामी फीवर" के नाम से एक इन्स्टाग्राम पेज चलाते हैं। अपने मित्रों के साथ समय बिताते समय उन्होंने यह वीडियो बनाया था। बाद में उसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया। वीडियो रतलाम में ही नहीं, बल्कि देश भर में अप्रत्याशित रूप से वायरल हो रहा। वीडियो तब का है जब नीरज दोस्तों ने साथ गुजरात के पावागढ़ माताजी के पास स्थित बसाल्ट पैराडाइस रिसोर्ट में छुट्टियाँ बिताने गए थे। खाना पसंद आने पर वहाँ थोड़ी मस्ती और प्रैंक करने के मूड से रेस्टोरेंट में कुछ अलग तरह से मजाकिया अंदाज़ में शेफ को बुलवाया। यह देख वहाँ बैठे सभी लोग अचरज में पड़ गए। जब खाना बनाने वाले शेफ की तारीफ की तो सभी हँसने लगे और स्टाफ भी प्रसन्न हो गया।

वीडियो देखने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें

इनका रहा सहयोग, सभी लोग रतलाम के

नीरज बरमेचा ने बताया कि वीडियो बनाने और उसे एडिट करने का श्रेय गगन गाबा और नीतिका एरेन को जाता है। सभी अपने-अपने परिवार के साथ छुट्टियाँ बिता रहे थे। वीडियो में दिखाई दे रहे अन्य लोग भी रतलाम के ही हैं। वीडियो बनाने में रतलाम के मनीष सोनी, मीलेश कटकानी, हितेश सुराना, नीलेश सेलोत, चेतन कोठारी, गौरव एरेन, पायल बरमेचा, चंचल सोनी, अर्चना सुराना, जयश्री सेलोत, नीशू कोठारी, नीतू गाबा, संगीता कटकानी, केशवी बरमेचा आदि का भी सहयोग रहा।

यह भी देखें... बड़ी खबर : रतलाम के सिविल सर्जन डॉ. एम. एस. सागर के विरुद्ध मारपीट, पुलिस ने डॉ. जीवन चौहान के वाहन चालक सहित तीन के विरुद्ध दर्ज किया केस, जीवांश अस्पताल सील

लोगों के चेहरों पर हंसी लाना उद्देश्य

वीडियो बनाने के आइडिया को लेकर नीरज बरमेचा ने बताया कि लॉफ्टर (हास्य योग) भी ऐसी थैरेपी है जो अनेक बीमारीयों के इलाज को आसान कर देती है। वीडियो बनाकर लोगों के चेहरों पर हँसी लाने के उद्देश्य से एक प्रयास किया था। वीडियो का सोशल मीडिया पर इतना वायरल होना बताता है कि हमारा प्रयास सफल रहा। देश और दुनिया के लोगों ने वीडियो के माध्यम से हमें जो प्यार दिया उसके हम आभारी रहेंगे तथा आगे भी लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने की कोशिश करते रहेंगे।

यह भी देखें... बड़ा खुलासा : मां ने ही टंकी में डुबो कर 4 माह के जुड़वां बच्चों की कर दी थी हत्या, सास और पति द्वारा सहयोग नहीं करने से थी नाराज

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।