भील प्रदेश की मांग के लिए 15 जुलाई को राष्ट्रपति के नाम दिए जाएंगे ज्ञापन, MP के तहसील एवं जिला मुख्यालयों पर होगा प्रदर्शन
भील प्रदेश राज्य की मांग को लेकर 15 जुलाई को मध्य प्रदेश के विभिन्न तहसील एवं जिला मुख्यालयों पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। सैलाना, शिवगढ़, रावटी, बाजना, पिपलौदा, जावरा और रतलाम में कार्यक्रम आयोजित होंगे।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भील प्रदेश राज्य की मांग को लेकर 15 जुलाई को मध्य प्रदेश के विभिन्न तहसील एवं जिला मुख्यालयों पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। अभियान के तहत आदिवासी समाज, सामाजिक संगठनों एवं भील प्रदेश समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर जनआंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।
जारी पोस्टर के अनुसार यह ज्ञापन अभियान महामहिम राष्ट्रपति के नाम आयोजित किया जा रहा है। इसमें भील प्रदेश को पृथक राज्य बनाए जाने की मांग के समर्थन में प्रदेशभर में ज्ञापन सौंपे जाएंगे। पोस्टर में कहा गया है कि जल, जंगल, जमीन, संविधान और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए एकजुट होकर भील प्रदेश की मांग को बुलंद किया जाए। अभियान का नारा "जय जोहार", "जय आदिवासी" और "जय भील प्रदेश" रखा गया है।
कहां-कब, कौन देगा ज्ञापन
सैलाना : यहां सुबह 11 बजे ज्ञापन देने की जिम्मेदारी सुनील निनामा, विश्राम निनामा, रमेश खराड़ी, प्रकाश मईड़ा, ईश्वर डोडियार, बापू चरपोटा, सुरेंद्र डिंडोर, पवन दामा, नानालाल हारी, दिनेश मकवाना, दशरथ निनामा, सुनील मईड़ा, विकास मेरात, डूंगरसिंह डिंडोर, खातू डिंडोर को सौंपी गई है।
शिवगढ़ : यहां सुबह 11 बजे जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशूराम निनाम, विनीत भाबर, तुलसीराम डिंडोर, हेमू झोड़िया, कालू पारगी, मोतीलाल पारगी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा जाएगा।
रावटी : यहां सुबह 11 बजे जालमसिंह भाबर, गौरीशंकर गरवाल, हिंदूसिंह मचार, मुकेश भूरिया, राजेंद्र मईड़ा, जतेंद्र डोडियार, कैलाश डामोर, लालसिंह भाबर को ज्ञापन दिलवाने की जिम्मेदारी दी गई है।
ये भी पढ़ें
बाजना : यहां सुबह 11 बजे शरद डोडियार, प्रभुलाल चारेल, वी. पी. सिंह हारी, आशीष मईड़ा, पूनमंचंद्र डामोर, मुनीराम डामोर, विजय डाबी, संजय सरपोट, कनीराम सिंघाड़ की उपस्थिति में ज्ञापन दिया जाएगा।
पिपलौदा : यहां सुबह 11 बजे ज्ञापन दिलवाने की जिम्मेदारी भारत डिंडोर, केशू मईड़ा, गोविंद पांडोर, शंकर कटारा, नारायण डिंडोर, अनिल देवड़ा, बंसीलाल भगोरा, कचरू डामोर तथा सुरेश लिम्बोद को सौंपी गई है।
जावरा : यहां सुबह 11 बजे डॉ. समरथ चारेल, राकेश मईड़ा, विनोद गंणावा, मुकेश भगोरा तथा दीपक मईड़ा ज्ञापन दिलवाएंगे।
रतलाम : यहां दोपहर 2 बजे कलेक्टर कार्यालय पर ज्ञापन दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी चंदू मईड़ा, ज्ञानवीर डामोर, दिनेश माल, कालू बारोड, मयूर मौर्य, अंशुल वसुनिया, सांवरिया निनामा, दीपक निनामा, कविता भगोरा, संगीता कटारा को ज्ञापन दिलवाने की जिम्मेदारी दी गई है।
बरत रहे पूरी एहतियात
15 जुलाई को होने वाले ज्ञापन और प्रदर्शन को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। किसी प्रकार की प्रतिकूल परिस्थिति न बने इसे लेकर कलेक्टर और एसपी ने अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिए हैं। एसपी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा पूरी एहतियात बरती जा रही है। आवश्यकतानुसार पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
ये भी पढ़ें







