‘अबकी बार-छप्पन पार’ के संकल्प को पूर्ण करने के लिए हर भाजपा कार्यकर्ता तैयार, मतदान का प्रतिशत बढ़ने से जीत का अंतर बढ़ेगा - चेतन्य काश्यप

  भाजपा ने पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया। इसमें अबकी बार 56 पार के लक्ष्य को प्राप्त करने को लेकर आह्वान किया गया।

Oct 20, 2023 - 22:18
 0
‘अबकी बार-छप्पन पार’ के संकल्प को पूर्ण करने के लिए हर भाजपा कार्यकर्ता तैयार, मतदान का प्रतिशत बढ़ने से जीत का अंतर बढ़ेगा - चेतन्य काश्यप
भाजपा पिछड़ा वर्ग कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते विधायक चेतन्य काश्यप।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन में जीत का संकल्प

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन शुक्रवार को आयोजित हुआ। संबोधित करते हुए शहर विधायक एवं विधानसभा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति दिखाती है कि ‘अबकी बार - छप्पन पार’ का जो संकल्प पार्टी ने लिया है उसे पूर्ण करने के लिए हर कार्यकर्ता तैयार है। चुनाव में जीत का अंतर यदि हमें बढ़ाना है तो मतदान का प्रतिशत बढ़ाना होगा। कार्यकर्ता यदि ठान ले, तो शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल हो जाएगा। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने का संकल्प लिया।

150

500
200

काश्यप ने कार्यकर्ताओं से उत्साहपूर्वक चुनाव कार्य में जुटने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि मतदान जितना अधिक होगा, भाजपा की जीत का अन्तर उतना बढ़ेगा। पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए भाजपा ने कई कार्य किए हैं। इस वर्ग के आरक्षण के लिए भी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में लगातार प्रयास कर सफलता हासिल की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केन्द्र सरकार ने पिछड़ा वर्ग के कल्याण हेतु कई योजनाएं क्रियान्वित की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रतलाम के समीप मेगा इंडस्ट्रीयल पार्क की जो आधारशिला रखी है, उससे रतलाम की दशा और दिशा बदल जाएगी। नगर को महानगर के रूप में विकसित किया जाएगा। काश्यप ने विधायक काल के दौरान किए गए विभिन्न विकास कार्यों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं से जन-जन तक भाजपा सरकार की उपलब्धियों को प्रसारित करने का आह्वान किया।

सबका साथ सबका विकास के फार्मूले पर हुआ विकास

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधायक काश्यप के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार के माध्यम से रतलाम का चौतरफा विकास हुआ है। कोरोना काल में काश्यप ने ऑक्सीजन प्रबंध से लेकर अन्य सारी व्यवस्थाओं का संचालन कर जनहित में महती भूमिका निभाई, जिससे मरीजों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ा। भाजपा की सोच विकासवादी है और ‘सबका साथ-सबका विकास’ के फार्मूले पर कार्य करते हुए हर वर्ग का विकास किया गया है।

गोल्ड कॉम्प्लेक्स से मिलेगी विकास को गति

महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि रतलाम में काश्यप के नेतृत्व में नगर से महानगर बनने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। गोल्ड कॉम्प्लेक्स से शहर के विकास को नई गति मिलेगी। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के माध्यम से कई जनकल्याणकारी कार्य शहर में हुए है। भाजपा कार्यकर्ता संकल्पवान है और इस बार अपने संकल्प को हर हाल में पूरा कर के रहेंगे।

ऐतिहासिक जीत का आह्वान

सम्मेलन में पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य ने कार्यकर्ताओं से काश्यप को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने का आव्हान किया। आरंभ में स्वागत भाषण मोर्चा के जिलाध्यक्ष बालाराम पाटीदार ने दिया। इस दौरान विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सहसंयोजक प्रेम उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत व बलवंत भाटी मंचासीन रहे। संचालन मण्डल महामंत्री नंदकिशोर पंवार ने किया। आभार मोर्चा के प्रदेश सदस्य नंदकिशोर महावर ने माना।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।