भाजपा ने मौन जुलूस निकाल कर मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, कैबिनेट मंत्री काश्यप, पूर्व गृह मंत्री कोठारी और जिलाध्यक्ष उपाध्याय हुए शामिल

भाजपा ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया। इस मौके पर मौन जुलूस निकाल कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

Aug 14, 2025 - 23:56
 0
भाजपा ने मौन जुलूस निकाल कर मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, कैबिनेट मंत्री काश्यप, पूर्व गृह मंत्री कोठारी और जिलाध्यक्ष उपाध्याय हुए शामिल
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकले मौन जुलूस में शामिल भाजपा के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया। इस मौके पर विभाजन की विभीषिका को प्रदर्शित करती तख्तियां लेकर भाजपा का मौन जुलूस निकला। इसका नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी एवं जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय ने किया।

मौन जुलूस सैलाना बस स्टैंड से प्रारंभ हुआ और शहीद चौक पर समाप्त हुआ। भाजपा नेताओं ने शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान हर घर तिरंगा अभियान जिला टोली प्रभारी निर्मल कटारिया, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जनभागीदारी अध्यक्ष विनोद करमचंदानी, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, सोना शर्मा सहित भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।