भाजपा प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव का रतलाम में हुआ भव्य स्वागत, मां कालिका के दर्शन किए व संतों से आशीर्वाद लिया

रतलाम के एक दिवसीय प्रवास पर रतलाम आए भाजपा प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने मां कालिका के दर्शन किए और संतों से आशीर्वाद लिया।

भाजपा प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव का रतलाम में हुआ भव्य स्वागत, मां कालिका के दर्शन किए व संतों से आशीर्वाद लिया
रतलाम प्रवास पर आए भाजपा प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव मां कालिका की आरती करते हुए।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव शनिवार को रतलाम जिले के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। सालाखेड़ी में जिला भाजपा की ओर से उनका आत्मीय स्वागत किया गया। सर्किट हाउस में भी स्वागत हुआ। राव ने श्री कालिका माता मंदिर पहुंचकर मां की आरती कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. चिंतामणि मालवीय, संभाग प्रभारी आलोक शर्मा, विधायक चेतन्य काश्यप, डॉ. राजेन्द्र पांडेय एवं दिलीप मकवाना मौजूद रहे।

जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश प्रभारी राव निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सालाखेड़ी में पहुंचे थे। यहां विधायक काश्यप, डॉ. पांडेय, महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, पूर्व महामंत्री मनोहर पोरवाल, पूर्व उपाध्यक्ष अशोक जैन लाला सहित जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्रियों, मंडल अध्यक्षों, भाजयुमो जिलाध्यक्ष, पार्षदों एवं पार्टी, मोर्चा और प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद राव सर्किट हाउस पहुंचे। यहां संभाग प्रभारी आलोक शर्मा एवं प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने राव का शॉल-श्रीफल से अभिनंदन किया।

मां कालिका और संतों के किए दर्शन

भाजपा प्रदेश प्रभारी राव रतलाम में सर्वप्रथम श्री कालिका माता मंदिर पहुंचे और माता की आरती कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजाराम मोतीयानी ने स्वागत सम्मान कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। राव के साथ इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. चिंतामणि मालवीय, संभाग प्रभारी आलोक शर्मा, विधायक चेतन्य काश्यप, डॉ. राजेंद्र पांडेय सहित पार्टी नेता उपस्थित रहे। दोपहर में राव ने अखंड ज्ञान आश्रम पहुंचकर महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर श्री स्वामी स्वरूपानंदजी महाराज के दर्शन वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वामी देवस्वरूपानंदजी महाराज से भी मुलाकात की। स्वामीजी ने राव को धर्म साहित्य भेंट किया।

इन्होंने भी किया स्वागत

प्रदेश प्रभारी राव का सालाखेड़ी चौराहे पर भाजपा नेता मनीष शर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। शर्मा ने प्रदेश प्रभारी को जिले की सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र कोठारी, पूर्व पार्षद अरुण राव, गोपाल सोलंकी, ललित कोठारी, तपन शर्मा, आकाश कोठारी सहित अन्य मौजूद रहे।