भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक बने रतलाम के यतेंद्र भारद्वाज, मित्रों ने जताया हर्ष, दी बधाइयां

रतलाम के युवा नेता यतेंद्र भारद्वाज को प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी मिली है। भारद्वाज को भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक पद पर मनोनीत किया गया है।

भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक बने रतलाम के यतेंद्र भारद्वाज, मित्रों ने जताया हर्ष, दी बधाइयां
प्रदेश सह संयोजक बनने के बाद पूर्व गृह मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता हिम्मत कोठारी से आशीर्वाद लेते यतेंद्र भारद्वाज।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । खेल प्रकोष्ठ के मप्र के सह संयोजक पद पर रतलाम के युवा नेता यतेंद्र भारद्वाज को मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा एवं खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्रवण मिश्रा द्वारा यतेंद्र भारद्वाज को खेल प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक मनोनीत किया है।

भारद्वाज पूर्व में विद्यार्थी परिषद एवं छात्र संघ सचिव, बजरंग दल के जिला संयोजक, विश्व हिंदू परिषद के दायित्व के साथ भाजपा खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक के पद पर रहे हैं। इस नियुक्ति पर रतलाम खेल जगत में हर्ष व्याप्त है। भाजपा नेता महेंद्र कोठारी, राजमल जैन, विकास कोठारी, अशोक चौटाला, दिनेश पोरवाल, क्रांति जोशी, मनीष शर्मा, आशुतोष चौहान, रवि चादलिया, कार्तिक निंदरवाल, गोपाल सोलंकी, राजू माली, शैतानसिंह पटेल, अनिल कटारिया, सौरभ शर्मा, अभिषेक पटेल, वैभव उपाध्याय, देव कटारिया, शुभम चौहान, राहुल जाट ने बधाई दी। प्रदेश नेतृत्व के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता हिम्मत कोठरी के प्रति आभार ज्ञापित किया है।