याद न जाए काले दिनों की ! आपातकाल दिवस पर (25 जून) को भाजपा करेगी संगोष्ठी का आयोजन, लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का घर पहुंच कर किया जाएगा सम्मान

भाजपा द्वारा आपातकाल लागू होने के दिन को काला दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन रतलाम में सोगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

Jun 24, 2024 - 22:15
Jun 24, 2024 - 22:17
 0
याद न जाए काले दिनों की ! आपातकाल दिवस पर (25 जून) को भाजपा करेगी संगोष्ठी का आयोजन, लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का घर पहुंच कर किया जाएगा सम्मान
आपातकाल का दंश।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी 25 जून को आपातकाल दिवस का दिन काला दिवस के रूप मे मनाएगी। इस अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन होगा। मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया रहेंगे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय करेंगे।

प्रदेश भाजपा के निर्देश पर जिले के सभी मंडलों में आपातकाल लगाए जाने के दिन को काला दिवस के रूप मे मनाया जाएगा। कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र पर किए गए हमले को पार्टी नेता जन-जन तक प्रसारित करेंगे। पार्टी नेता घर-घर जाकर लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का सम्मान करेंगे। जिला महामंत्री निर्मल कटारिया एवं कार्यक्रम प्रभारी जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत व प्रदीप चौधरी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से इस अवसर पर अधिक से अधिक उपस्थित रहने का आह्वान किया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।