SP का संदेश : महात्मा गांधी के आदर्श आज भी प्रासंगिक, प्रत्येक पुलिसकर्मी करे आत्मसात- IPS अमित कुमार

पुलिस विभाग द्वारा शहीद दिवस और महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर सभी शहीदों को मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Jan 30, 2026 - 20:17
 0
SP का संदेश : महात्मा गांधी के आदर्श आज भी प्रासंगिक, प्रत्येक पुलिसकर्मी करे आत्मसात- IPS अमित कुमार
महात्मा गांधी और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते एसपी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी।

पुलिस विभाग ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि और शहीद दिवस पर किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। प्रत्येक पुलिसकर्मी को उनके विचारों को अपने व्यक्तिगत व व्यावसायिक जीवन में आत्मसात करना चाहिए। राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संविधानिक मूल्यों की रक्षा में सदैव प्रतिबद्ध रहना चाहिए।

यह बात एसपी अमित कुमार ने कही। वे शहीद दिवस एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर डीआरपी लाइन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से आह्वान किया कि वे गांधीजी के आदर्शों को अपनाकर कर्तव्यनिष्ठ, संवेदनशील एवं जनसेवक के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

बता दें कि, रतलाम पुलिस द्वारा एसपी ऑफिस सहित जिले के सभी थानों एवं चौकियों पर दो मिनट का मौन धारण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं समस्त शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर एएसपी राकेश खाखा, सूबेदार मोनिका ठाकुर पुलिस लाइन एवं एसपी कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।