पुरानी पेंशन बहाली सहित विभिन्न मांगों को लेकर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ की वाहन रैली 8 फरवरी को रतलाम में

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ पुरानी पेंशन योजना की बहाली सहित विभिन्न मांगों को लेकर 8 फरवरी को वाहन रैली निकाली जाएगी।

Feb 2, 2026 - 23:36
 0
पुरानी पेंशन बहाली सहित विभिन्न मांगों को लेकर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ की वाहन रैली 8 फरवरी को रतलाम में
वाहन रैली को लेकर आयोजित बैठक में रणनीति बनाते आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के पदाधिकारी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आजाद अध्यापक शिक्षक संघ की रतलाम इकाई के तत्वावधान में जिला स्तरीय पेंशन वाहन रैली का आयोजन 08 फरवरी (रविवार) 2026 को जिला मुख्यालय पर होगा। रैली के माध्यम से शिक्षकों एवं कर्मचारी वर्ग की लंबित मांगों को शासन के समक्ष मजबूती से बुलंद किया जाएगा।

रैली दोपहर 12:00 बजे गुलाब चक्कर उद्यान (पुराने कलेक्ट्रेट) से शुरू होगी। यह गुलाब चक्कर, कॉलेज रोड, लोकेंद्र टॉकीज, दोबत्ती, कॉन्वेंट स्कूल, फव्वारा चौक होते हुए नए कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगी। यहां दोपहर 02:30 बजे मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा जाएगा। रैली का नेतृत्व संभागायुक्त प्रकाश शुक्ला एवं जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड करेंगे। बैठक को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों ने बैठक कर रणनीति बनाई।

इन मांगों को लेकर निकलेगी रैली

  • अध्यापक शिक्षक संवर्ग को प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना कर पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए।
  • ग्रेच्युटी एवं अवकाशों के नगदीकरण का लाभ दिया जाए।
  • पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली की जाए।
  • कर्मचारियों हेतु 10 लाख रुपए तक की हेल्थ केयर कैशलेस कार्ड योजना लागू की जाए।
  • केंद्र के समान वेतन व महंगाई भत्ता लागू किया जाए।
  • दोषपूर्ण ई-अटेंडेंस व्यवस्था को समाप्त किया जाए।

इन्होंने किया आह्वान

संघ के जिला सचिव राजेश स्वर्णकार, जिला संगठन मंत्री हरिराम जाटवा, जिला उपाध्यक्ष किरण पाटीदार व रमेश उपाध्याय, संभागीय उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, महासचिव रामकरण कनेरिया, रतलाम ब्लॉक अध्यक्ष विजय डोडियार, जावरा ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार दड़िंग, आलोट ब्लॉक अध्यक्ष आनन्द चावला, पिपलौदा ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश जगदेव, सैलाना ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश परमार, बाजना ब्लॉक अध्यक्ष तेजू डोडियार, तरन्नुम जहाँ व भूप्रकाश मालवीय आदि ने जिले के समस्त शिक्षक-कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रैली को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।